Headache : सिर में होने वाला दर्द एक सामान्य समस्या है, जिससे लोग अक्सर परेशान होते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी ये सिर का दर्द एकदम असहनीय हो जाता है। जिसके लिए लोगों को पेन किलर या चाय कॉफी का सहारा लेना होता है। सिर में होने वाले दर्द का कारण तनाव और आंखों पर पड़ने वाला दबाव भी हो सकता है। लेकिन यदि आप सिर दर्द के लिए अक्सर दवाएं लेते हैं, तो आपको बता दें कि इससे आपकी सेहत पर काफी बुरा असर देखने को मिलेगा। खासतौर पर यदि आप रात से समय सिर दर्द को ठीक करने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं, तो इससे आपको नींद न आने की समस्या शुरू हो सकती है। इसलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सिर के दर्द का एक शानदार घरेलू इलाज बताने जा रहे हैं। जो आपको मिनटों में सिर दर्द से राहत दिला सकता है।
सिर दर्द से राहत पाने का घरेलू इलाज - Home Remedy for Headache in Hindi
यदि आप अक्सर सिर में होने वाले दर्द से परेशान रहते हैं, तो आपको फ्रिज में रखी बर्फ का इस्तेमाल घरेलू नुस्खे के तौर पर करना चाहिए। जी हां बर्फ का एक टुकड़ा आपके लिए एक शानदार मेडिसिन का काम कर सकता है। यदि आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपको तुरंत की दर्द में आराम मिलने लगेगा।यह भी पढ़ें - हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोग जरूर ट्राई करें ये असरदार घरेलू नुस्खे, तुरंत साफ होगी नसों में जमा गंदगी
यह भी पढ़ें - महंगे चिया सीड्स के बाप हैं फ्री में मिलने वाले ये काले रंग के बीज, शरीर को बनाते हैं अंदर से फौलाद
कैसे करें इस्तेमाल?
यदि आपके पास आइस पैक है तो आपको इससे अपनी गर्दन और सिर की कम से कम 15 मिनट तक मसाज करें। यदि आपके पास आइस पैक नहीं है तो बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में लपेटकर अपने सिर और गर्दन की मसाज करें। यह मसाज आपको सिर दर्द से तेजी से छुटकारा दिला सकता है। ऐसा करने से आपके सिर की तरफ खून का फ्लो बढ़ता है। जिससे आपको सिर दर्द में राहत महसूस होती है।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
