हेल्थ

सख्त मल को एकदम ढीला कर देते हैं ये काले रंग के बीज, कब्ज का साबित होते हैं रामबाण इलाज, बस जान लें सेवन का सही तरीका

Home Remedy For Constipation In Hindi : सुबह खुलकर पेट साफ नहीं होता या वॉशरूम में घंटों तक बैठना पड़ता है। तो ये कब्ज की समस्या की ओर इशारा है। यदि आप कब्ज से परेशान हैं, और इससे छुटकारा पाने का कोई घरेलू उपाय तलाश रहे हैं। तो पढ़े ये लेख...

Image

home remedies for constipation

Home Remedy For Constipation : कब्ज एक पाचन से जुड़ी सामान्य समस्या है। जो यदि लंबे समय तक बनी रहे तो कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन जाती है। कब्ज के कारण पेट में भारीपन, सूखा और कठोर मल, पेट में ऐंठन और गैस जैसी समस्या होती हैं। यह समस्या अनहेल्दी डाइट, पानी की कमी, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव और कुछ दवाओं के सेवन से उत्पन्न हो सकती है। आज हम आपको कब्ज का एक कारगर घरेलू इलाज बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

कब्ज के लिए अलसी का इस्तेमाल

अलसी के बीज का सेवन आपने कई तरह की समस्याओं के लिए जरूर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना अलसी की सेवन करने से आपका मल ढीला होता है, जिससे कब्ज की समस्या से जल्द राहत मिल जाती है। इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, डायटरी फाइबर, विटामिन और खनिज तत्व भरपूर होते हैं। यह सभी पोषक तत्व आपकी पाचन प्रक्रिया को तेज करते हैं।

कब्ज के लिए अलसी के बीजों का सेवन कब और कैसे करें?

कब्ज से निजात पाने के लिए आप अलसी के बीजों का सेवन करने के लिए आप इसका पाउडर बना लें। जिसकी शुरुआत आप 1 चम्मच चूर्ण को पानी के साथ लेकर कर सकते हैं। अलसी के सेवन का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले माना जाता है। हालांकि आपको ध्यान रखना चाहिए कि अलसी चूर्ण के साथ आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। क्योंकि इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पानी के साथ तेजी से अपना असर दिखाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article