किचन में मौजूद मसाले हमारी सेहत के दोस्त होते हैं। जी हां यह मसाले न सिर्फ हमारे खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि यह हमारी सेहत का भी भरपूर ख्याल रखते हैं। यही कारण है कि भारतीय परंपरा में रसोई घर को औषधालय की संज्ञा दी गई है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको एक ऐसे ही मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारी हेल्थ को दुरुस्त करने का काम करता है। जी हां रसोई में मौजूद इलायची हमारी वेट लॉस में काफी मदद करती है। इसका पानी पीने से आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं कि कैसे वेट लॉस के लिए किया जाता है इलायची का इस्तेमाल?
वेट लॉस के लिए इलायची - (Cardamom for Weight Loss)
खाने के बाद इलायची माउथ फ्रेशनर के रूप में आपने जरूर खाई होगी। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इलायची न केवल मुंह की दुर्गंध को कम करती है बल्कि यह हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को भी दुरुस्त करती है। इसमें मौजूद नेचुरल कंपाउंड हमारे पाचन के लिए जरूरी बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे हमारा पाचन तंत्र बूस्ट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इलायची वेट लॉस के लिए भी काफी कारगर साबित होती है। आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए इलायची का इस्तेमाल...
कैसे बनाए इलायची का पानी - (How to make Elaichi Water for Weight Loss)
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको इलायची की कली लेनी है। इसके बाद इन कलियों को छीलकर उसके बीज और छिलके अलग कर लें। इन चीजों को आप रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर पी लें।
इसके साथ ही आप इलायची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी लेकर उसमें 1/4 चम्मच इलायची पाउडर मिक्स कर लें। इस पानी को रोज सुबह पीने से भी शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
