विटामिन बी12 का ज्यादा होना भी हो सकता है Fatty Liver का संकेत, लोग अक्सर कर देते हैं ये 5 गलतियां

High Vitamin B12 Can Be A Sign Of Fatty Liver: शरीर में विटामिन B12 पर्याप्त होना जरूरी है, लेकिन ज्यादा होना हमेशा अच्छी बात नहीं होती। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि यह फैटी लिवर और दूसरी बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। जानिए लोग कौन-सी 5 गलतियां करते हैं और कैसे रखें लिवर को स्वस्थ।

High Vitamin B12 Can Be A Sign Of Fatty Liver: ज्यादातर लोग सोचते हैं कि शरीर में विटामिन B12 ज्यादा होना मतलब सेहत अच्छी है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। कई बार शरीर में B12 का जरूरत से ज्यादा बढ़ना अंदर छिपी किसी बीमारी का इशारा भी हो सकता है। खासकर फैटी लिवर जैसी परेशानी में ऐसा देखने को मिल सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर बिना दवा या सप्लीमेंट लिए भी विटामिन B12 लगातार ज्यादा आ रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दिक्कत यह है कि लोग शरीर के छोटे-छोटे संकेतों को आम कमजोरी समझकर टाल देते हैं। बाद में यही लापरवाही बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है।

High Vitamin B12 Can Be A Sign Of Fatty Liver

हाई विटामिन बी12 फैटी लिवर से कैसे जुड़ा है

फैटी लिवर में विटामिन B12 क्यों बढ़ता है

बता दें कि हमारा लिवर शरीर में फैट सेल्स में विटामिन B12 को जमा करके रखता है। जब लिवर में ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है या वह ठीक से काम नहीं करता, तब यह विटामिन खून में ज्यादा मात्रा में आने लगता है। इसलिए रिपोर्ट में B12 ज्यादा आना कभी-कभी लिवर की गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है।

End of Feed