ज्यादा नमक खाने से बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा, इन टिप्स की मदद से बैलेंस करें नमक का इनटेक

Ways To Reduce Sodium Intake In Hindi: सोडियम का अधिक स्तर दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। नियमित अधिक नमक का सेवन करने से आप हृदय रोग का शिकार हो सकते हैं। आजकल लोगों हृदय रोगों के जीने का एक बड़ा कारण डाइट में नमक की अधिक मात्रा भी हो सकती है।

Ways To Reduce Sodium Intake In Hindi: जब तक नमक ना हो भोजन का स्वाद अधूरा सा लगता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग सामान्य से ज्यादा नमकीन खाना पसंद करते हैं। इसके अलाव, पैकेज्ड, चिप्स-नमकीन, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स आदि में भी भरपूर नमक होता है। जब हम इतना कुछ खाते हैं, तो इससे शरीर में सोडियम की अधिकता हो जाती है। आपको बता दें कि नमक का अधिक सेवन और सोडियम का अधिक स्तर दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। नियमित अधिक नमक का सेवन करने से आप हृदय रोग का शिकार हो सकते हैं। आजकल लोगों हृदय रोगों के जीने का एक बड़ा कारण डाइट में नमक की अधिक मात्रा भी हो सकती है। इसलिए अगर दिल को सेहतमंद रखना है, तो डाइट से नमक की मात्रा कम करदें। अब सवाल यह उठता है कि डाइट से नमक या सोडियम का इनटेक कम कैस कर सकते हैं? इस लेख में क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन जानें कुछ आसान तरीके।

Simple Ways To Reduce Sodium Intake

Simple Ways To Reduce Sodium Intake

एक दिन में कितना नमक खाना सेफ होता है- How Much Salt Is Safe For Daily Consumption

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) सुझाव देता है कि व्यस्क लोगों को एक दिन 2000 मिलीग्राम या 5 ग्राम से कम सोडियम का सेवन कम करना चाहिए। दिन में 1 टीस्पून नमक से अधिक नहीं खाना चाहिए। इससे अधिक का सेवन शरीर में वॉटर रिटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर को ट्रिगर कर सकता है।

नमक का सेवन कम करने के आसान तरीके - Simple Ways To Reduce Sodium Intake In Hindi

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, खानपान में कुछ आसान से बदलाव के साथ हम अपना सोडियम इनटेक आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं जैसे,

  • कोशिश करें कि हमेशा ताजा फूड्स अधिक खाएं, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स कम से कम खाएं।
  • ऐसे फूड्स चुन्हें जिनमें सोडियम बहुत कम मात्रा में होता है। किसी भी फूड में 120 मिलीग्राम/100 ग्राम सोडियम से अधिक सोडियम नहीं होना चाहिए।
  • बहुत सारी चीजों में नमक की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन फिर भी लोग डालते हैं, ऐसा न करें।
  • भोजन में नियमित से थोड़ा नमक कम डालना शुरू करें।
  • नियमित एक्सरसाइज करने से शरीर से पसीना निकलता है और सोडियम कम होता है।
  • आर्टिफिशियल ड्रिंक्स में सोडियम होता है, इनसे परहेज करें।
  • कोई भी फूड खरीदते समय लेबल पढ़ें और सोडियम की मात्रा देखें।

End of Feed