High cholesterol: आंखों में दिख जाते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, भूलकर भी ना करें नज़रअंदाज, जान से धोना पड़ सकता है हाथ

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 4, 2023, 03:26 PM IST

शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल की वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कई लक्षण देखने को मिलते हैं। आंखों पर भी हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

High cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना एक गंभीर समस्या है। इसकी वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से खून की नसों में ब्लॉकेज और धमनियों में रुकावट या क्षति हो सकती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए जरूरी होता है लेकिन कोलेस्ट्रॉल लेवल का बहुत ज्यादा बढ़ जाना जानलेवा साबित हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से सीने में जकड़न, सांस की तकलीफ, जबड़े में दर्द आदि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ये सारे हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कोलेस्ट्रॉल होता क्या है। दरअसल कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो खून में मौजूद होता है। खून की नसों में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से शरीर में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है जो ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का कारण बनता है।

High cholestrol

आंखों में दिख जाते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण (Source:istock)

हाई कोलेस्ट्रॉल के कई लक्षण दिखाई देते हैं। वैसे तो कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर पसीना आना, थकान होना, कमजोरी होना, भूख न लगना आदि जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। लेकिन अब हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आंखों पर भी दिखाई देने लगे है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से आंखों के रंग में बदलाव, पलकों का दिखना, दृष्टि में काली रेखाएं दिखने लगती है। हाई कोलेस्ट्रॉल में सबसे पहले आंखों की रोशनी पर असर देखने को मिलता है। धुंधली दृष्टि, कॉर्निया के चारों ओर ग्रे, सफेद और पीला होना, आपकी आंखों के चारों ओर पीले धब्बे, ये सभी हाई कोलेस्ट्रॉल के संकेत हैं। डॉ. लब्धि शाह, एम.एस नेत्र रोग विशेषज्ञ और न्यूरो-नेत्र रोग विशेषज्ञ, आईकोनिक आई क्लिनिक, अहमदाबाद ने आंखों में कोलेस्ट्रॉल के कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में बताया है। यहां जानें

End of Feed