युवाओं की जान का दुश्मन बन रहा हार्ट अटैक, तेज से बढ़ रहे हैं मामले, AIIMS की स्टडी में आया सामने

Heart Attack Increasing In Youth: AIIMS की नई स्टडी में सामने आया है कि हार्ट अटैक अब सिर्फ बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की भी बड़ी समस्या बनता जा रहा है। स्टडी में सामने आया है कि अब 25 से 45 की उम्र के युवा भी अचानक हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। जानिए किन वजहों से बढ़ रहे हैं मामले और क्या है इसका समाधान।

Heart Attack Increasing In Youth: पहले दिल की बीमारी को सिर्फ उम्रदराज लोगों की समस्या माना जाता था, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। दिल्ली के एम्स की एक नई स्टडी ने बताया है कि 25 से 45 साल के युवा भी तेजी से हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। चौकाने वाली बात ये है कि इनमें से कई लोग पहले से किसी बीमारी से पीड़ित नहीं थे। ऐसे में सवाल उठता है क्या हमारी बदलती लाइफस्टाइल और आदतें हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रही हैं? चलिए जानते हैं आखिर क्या है वजह....

Heart Attack Increasing In Youth

Heart Attack Increasing In Youth

AIIMS की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

AIIMS दिल्ली ने हार्ट अटैक के अचानक होने वाले मामलों पर रिसर्च की और पाया कि अब युवा भी इस खतरे की चपेट में आ रहे हैं। 25 से 45 साल के कई मरीज बिना किसी बड़ी बीमारी के अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत का शिकार हुए हैं।

End of Feed