हेल्थ

Navratri Fast Breaking Tips: नवरात्रि का व्रत खोलते समय खाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Navratri Fast Breaking Tips: आज नवमी के साथ 9 दिन के नवरात्रि व्रत पूर्ण हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप 9 दिन के व्रत के बाद खाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको हेल्दी फूड्स का चुनाव करना चाहिए। आइए जानते हैं व्रत खोलने के लिए सबसे शानदार 5 फूड्स...

Image

नवरात्रि व्रत खोलते समय क्या खाएं

Navratri Fast Breaking Tips: नवरात्रि के नौ दिनों का व्रत न सिर्फ आध्यात्मिक शुद्धि देता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है। लेकिन व्रत खत्म होने के बाद कई लोग अचानक तला-भुना खाना खा लेते हैं, जिससे उनका पाचन तंत्र पर एक साथ दबाव बढ़ जाता है। इससे उन्हें एसिडिटी की समस्या होने लगती है। अगर व्रत के बाद सही तरीके से भोजन न किया जाए, तो पेट दर्द, एसिडिटी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि व्रत खोलते समय हल्का, संतुलित और पोषण से भरपूर आहार लिया जाए। आइए जानते हैं ऐसे 5 हेल्दी फूड्स, जो आपके लिए नवरात्रि का व्रत खोलने के लिए सबसे बेहतर रहेंगे।

नींबू पानी और शहद

व्रत खोलते समय एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीना सबसे अच्छा रहेगा। ये हेल्दी ड्रिक आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और शरीर को दिनभर ऊर्जा से भरा हुआ रखता है।

नारियल पानी और फल

व्रत खोलने के लिए नारियल पानी और फलों का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि व्रत के बाद शरीर को तुरंत हाइड्रेशन की जरूरत होती है। ऐसे में नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। इसके साथ आप पपीता, केला या सेब जैसे हल्के फल भी खा सकते हैं।

खिचड़ी या दलिया

व्रत खोलते समय सीधे भारी खाना और तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए। व्रत खोलते समय पूड़ी-कचौड़ी खाने की जगह आपको सामक चावल या मूंग दाल की हल्की खिचड़ी लेना बेहतर रहता है। यह आसानी से पच जाती है और शरीर को जरूरी पोषण भी देती है।

ड्राई फ्रूट्स

9 दिन का व्रत पूर्ण करने के बाद शरीर को ऊर्जा की भारी जरूरत होती है। इसलिए व्रत खोलते समय ड्राई फ्रूट्स का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। हालांकि इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा खाने से ये भी पाचन पर दबाव डाल सकते हैं।

दही या छाछ

व्रत खोलने के लिए दही और छाछ दोनों का सेवन ही फायदेमंद माना जाता है। ये दोनों चीजें प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती हैं, जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। व्रत के बाद इन्हें खाने से पाचन तंत्र एक्टिवेट होता है। जिससे गैस या एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article