खानपान और लाइफस्टाइल ये दो मुख्य कारण हैं, जो हमारे वजन के बढ़ने की वजह बनते हैं। यदि एक बार वजन बढ़ना शुरु हो जाए तो इसे रोक पाना बहुत मुश्किल काम है। वेट लॉस के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर खाना पीना छोड़ने तक क्या कुछ नहीं करते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपको खाना छोड़ना नहीं है, केवल बदलना है। जी हां आज हम आपको नाश्ते के कुछ हेल्दी ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में भी काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वह चीज...
वजन कम करने के लिए नाश्ता - Breakfast for Weight Loss in Hindi
1. स्प्राउट्स
स्प्राउट्स या अंकुरित अनाज आपके लिए नाश्ते का एक हेल्दी ऑप्शन बन सकता है। इसमें आप मिक्स दाल के साथ चना और मक्के के दाने मिला सकते हैं। हेल्दी नाश्ते का ये ऑप्शन फाइबर से भरपूर होता है, जो आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगने देता है। जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
2. पोहा
मध्य प्रदेश में पोहा नाश्ते का सबसे पसंदीदा ऑप्शन है। प्रोटीन, आयरन और फाइबर की भरपूर मात्रा वाला पोहा आपका वेट लॉस का साथी बन सकता है। आपको रोज सुबह नाश्ते में 1 कटोरी पोहा खाना चाहिए। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि इसे साथ भूलकर भी चाय न पिएं। क्योंकि चाय आपके शरीर में आयरन को अब्जॉर्ब नहीं होने देती है।
3. मूंग दाल का चीला
रोज सुबह नाश्ते में मूंग दाल से बना चीला खाने से आपकी वेट लॉस जर्नी में पंख लग सकते हैं। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीला आपको वेट लॉस में काफी मदद करता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और दिनभर एनर्जेटिक रखता है।
4. मसाला छाछ
नाश्ते में चाय कॉफी के शौकीन लोग इसे छाछ के साथ बदल सकते हैं। दरअसल चाय और कॉफी जैसे ड्रिंक हमारे मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देते हैं। वहीं छाछ का सेवन करने से हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसलिए आप इसे नाश्ते में शामिल कर अपना वेट लॉस कर सकते हैं।
