महाशिवरात्रि व्रत में कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल, उपवास से मिलेगा सदा निरोग रहने का वरदान

महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस पवित्र दिन में लोग उपवास कर भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं। यदि आप भी इस शिवरात्रि उपवास करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ हेल्थ टिप्स देने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो कर आप व्रत के दौरान हेल्दी रह सकते हैं।

महाशिवरात्रि का पावन पर्व अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के लिए एक अलग पहचान रखता है। इस दिन सनातन धर्म के उपासक उपवास के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का त्यौहार 26 फरवरी के दिन मनाया जाएगा। जिस दिन यदि आप व्रत करना चाहते हैं, तो आपको कुछ सावधानियों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत के दौरान रखी जाने वाली कुछ सावधानियां?

precaution during shivratri fast

खुद को हाइड्रेट रखें

उपवास के दौरान हमारे शरीर में जल की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है। इसलिए इस दिन आपको नियमित समय पर पानी पीना चाहिए। इसके अलावा छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी जैसी चीजों को आप अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। ये सभी चीजें आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद कर सकते हैं।

End of Feed