MahaShivratri 2024: भगवान भोलेनाथ से सीखें सेहत से जुड़ी 5 अद्भुत बातें, जीवन में अपना ली तो हमेशा हेल्दी रहेगा तन-मन

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 8, 2024, 06:25 AM IST

Health lesson from Shiv ji (हेल्थ टिप्स महाशिवरात्रि): भगवान भोलेनाथ से अच्छी जिंदगी तो अच्छी सेहत के लिए बहुत कुछ सीखने योग्य है। सरल व्यक्तित्व वाले भगवान शिव अपने मन की स्थिरता, एकाग्रता तो संतुलन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिव जी से लें खास हेल्थ टिप्स, जिनको फॉलो कर आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा।

Mahashivratri 2024 Health lesson from Shiv ji (महाशिवरात्रि हेल्थ टिप्स): पहला सुख बेशक ही निरोगी और संतुलित काया होती है, जब आपका शरीर और मन दोनों शांत होते हैं तभी आप जिंदगी में सफलता पाने के लिए काम कर सकते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव से सीखने की ऐसी ही कुछ बातें हैं, जिन्हें अपनाकर आपका भी शारीरिक तो मानसिक स्वास्थ्य एकदम दुरुस्त हो जाएगा। शिव जी के सरल व्यक्तित्व के साथ हमेशा शांत मन, एकाग्रता, सकारात्मकता जैसी बातें भी जोड़ी जाती हैं। जो अच्छी सेहक के मुख्य कारक भी होते हैं, यहां देखें सेहत सुधारने के लिए शिव जी से ली गई खास हेल्थ टिप्स।

Health lessons from shiv, mahashivratri, lessons to learn from lord shiva

Health lessons to learn from lord shiva

शिव जी से क्या सीखें, Things to learn from Shiv Ji about Health

शांत मन

निरोगी काया के लिए भी शांत मन का होना आवश्यक है, बेशक ही आप शारीरिक स्वास्थ्य तब हासिल कर पाएंगे जब आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा हो। ऐसे में हेल्दी और फिट रहने के लिए शिव जी से सीखे कि कैसे मन को हमेशा शांत रखना चाहिए। अगर आपका दिमाग और मन शांत है, तो सारे काम एकाग्रता के साथ होंगे। इसी के साथ शांत मन होने शरीर में हैप्पी हार्मोन्स निकलते हैं, जो स्ट्रेस कम करते हैं, दिल की बीमारियां दूर करते हैं, चिड़चिड़ापन दूर करते हैं, पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत दिलाते हैं और सिर दर्द व इम्युनिटी आदि दुरुस्त करने में मदद करते हैं।

End of Feed