हेल्थ

कब्ज से पीड़ित लोग भोजन से 15 मिनट पहले पी लें ये खास ड्रिंक, डाइजेशन बनेगा मजबूत और सुबह पेट होगा खुलकर साफ

Best Drink To Relieve Constipation: कब्ज से पीड़ित लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इस स्थिति से कैसे छुटकारा पाएं। क्योंकि इसके कारण उन्हें काफी असहजता होती है और सुबह शौच के दौरान पेट साफ नहीं होता है। उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती है।

Image

Best Drink To Relieve Constipation

Photo : Shutterstock.com

Best Drink To Relieve Constipation: भोजन के बाद बहुत से लोगों को अपच हो जाती है। इस तरह की समस्या पाचन क्रिया दुरुस्त न होने के कारण देखने को मिलती है। खराब पाचन के कारण सिर्फ अपच ही नहीं, पेट में गैस, सीने में जलन, ब्लोटिंग और अपच आदि जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। लंबे समय में इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इनमें सबसे ज्यादा परेशान लोगों को कब्ज के कारण होना पड़ता है। कब्ज से पीड़ित लोग जब सुबह शौच के लिए जाते हैं, बहुत-बहुत देर टॉयलेट में बैठते हैं, लेकिन फिर उनका पेट साफ नहीं होता है। इसके साथ-साथ उन्हें बार-बार शौच जाने की इच्छा महसूस होती रहती है। इसके कारण उन्हें काफी असहजता महसूस होती है। इससे कई बार दस्त और पेट दर्द की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। कुछ लोगों की स्थिति तो इतनी गंभीर हो जाती है कि मलत्याग के दौरान मल के साथ खून आने की समस्या भी देखने को मिलती है। कब्ज से पीड़ित लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इस स्थिति से कैसे छुटकारा पाएं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने सर्टिफाइड डायटीशियन शिखा कुमारी (MSc Food Nutrition & Dietetics) से बात की। उनकी मानें तो इसबगोल भूसी, नींबू और चिया के बीज से बनी ड्रिंक्स आपको कब्ज से तुरंत राहत प्रदान कर सकती है। इसका सेवन करने से डाइजेशन मजबूत होता है और वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। इस लेख में जानें इस अद्भुत ड्रिंक के फायदे और सेवन का तरीका।

कब्ज दूर करने के लिए कैसे फायदेमंद हैं ये ड्रिंक?

डायटीशियन शिखा की मानें तो इसबगोल भूसी एक तरह का घुलनशील फाइबर होता है। जब आप इसे पानी में डालते हैं, तो फूल जाता है और तरल पदार्थ की तरह बन जाता है। यह आपकी आंतों के लिए बहुत लाभकारी है। यह भूख कंट्रोल करने और पोर्शन कंट्रोल में भी आपकी मदद कर सकता है। इस तरह यह आपकी वेट लॉस में भी मदद कर सकता है।

वहीं नींबू की बात करें, तो यह विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। जब आप नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है। जिससे अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से जलाने में मदद मिलती है। यह भी कब्ज के लिए एक रामबाण उपाय है।

चिया के बीज हेल्दी फैट्स, फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह भी आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये कब्ज के उपचार में मदद करते हैं।

कब्ज दूर करने के लिए कैसे करें इस ड्रिंक का सेवन

इसके लिए आपको एक गिलास पानी में 1-1 चम्मच इसबगोल और नींबू का रस डालकर के साथ-साथ, 1/4 बड़ा चम्मच चिया बीज डालकर कम से कम आधा घंटे के लिए छोड़ देना है। उसके बाद इसे चम्मच से मिक्स करें और इस अद्भुत ड्रिंक का आनंद लें।

भोजन से 15-30 मिनट पहले इस खास ड्रिंक का सेवन करने से आपको बहुत जल्द कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। आप एक सप्ताह या 15 दिन में इसका सेवन करके इसके लाभ ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article