हेल्थ

Maha Shivaratri Fasting Rules 2024: प्रेग्नेंसी में रखी हैं महाशिवरात्रि का व्रत तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बेहद जरूरी है जानना

Maha Shivaratri Vrat Tips For Pregnant Women: यूं तो उपवास रखना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोगों को उपवास रखने में सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों में प्रेग्नेंट (Fasting In Pregnancy) महिलाएं भी आती हैं।

Image

Fasting rules during Pregnancy ( जानिए प्रेग्नेंसी में व्रत रखना चाहिए या नहीं)

Fasting Tips For Pregnant Women: महाशिवरात्रि ( Maha Shivaratri 2024) का महापर्व महादेव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई देती है। शिवभक्त इस खास दिन उपवास (Maha Shivaratri Fasting Rules) रखते हैं और भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते हैं। यूं तो उपवास रखना सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोगों को उपवास रखने में सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे लोगों में प्रेग्नेंट (Fasting In Pregnancy) महिलाएं भी आती हैं। यदि आप प्रेग्नेंट हैं और महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) का व्रत रखने की सोच रही हैं तो हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं जिनका ध्यान जरूर रखें।

प्रेग्नेंसी में उपवास पर क्या कहते हैं डॉक्टर ( Pregnancy and Fasting)

यूं तो डॉक्टर्स साफ कहते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को उपवास से बचना चाहिए। ऐसी महिलाएं जो 3 महीने तक प्रेग्नेंट हैं उन्हें तो भूलकर भी व्रत नहीं रखना चाहिए। दरअसल शुरुआती महीनों में महिलाओं को उल्टी, घबराहट, जी मचलाना, सिर दर्द,कमजोरी जैसी परेशानियां होती हैं। ऐसे में व्रत रखने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। इतना ही नहीं पेट में पल रहे भ्रूण का भी विकास ठीक से नहीं हो पाता है।

प्रेग्नेंसी में उपवास रखने के टिप्स (Tips for Fasting During Pregnancy)

अगर आप 3 महीने से ज्यादा प्रेग्नेंट हैं तो आप उपवास रख सकती हैं लेकिन ये इस बात निर्भर करता है कि आपकी सेहत कैसी है और आपके डॉक्टर क्या सलाह देते हैं। यदि आपको खून की कमी जो कि ज्यादातर प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ होती है तो आप उपवास रखने से बचें। वहीं अगर आप डायबिटिक हैं तो भी हो सके तो उपवास से खुद को दूर रखें। अगर आपको इस तरह की कोई दिक्कत नहीं है तो आप नीचे बताई गई बातों को ध्यान में रखकर व्रत रख सकती हैं:

1. निर्जला व्रत ना रखें

2. ज्यादा देर तक भूखे ना रहें। थोड़े-थोड़े अंतराल पर व्रत में खाई जाने वाली चीजें खाते रहें।

3. ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लें, जैसे कि नारियल पानी और फलों के जूस

4. शरीर में पानी की कमी ना होने दें। भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ताकि आपको डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो।

5. चाय, कॉफी और तली भुनी चीजों के सेवन से बचें। पौष्टिक चीजें ही खाएं।

6. सेंधा नमक का सेवन करें इससे कमजोरी नहीं होती है।

7. बहुत ज्यादा चीन या नमक का सेवन ना करें। दरअसल यह आपके शरीर से पानी को कम कर सकता है जो कि आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक होगा।

8. अगर आपको किसी भी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम हो रही हो तो व्रत को बिल्कुल भी कंटिन्यू ना करें और डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article