बिना मेहनत केवल आराम से बैठे-बैठे करें ये सिंपल सा आसन, सेहत को मिलेंगे कई तरह के फायदे

योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और पद्मासन इसका एक महत्वपूर्ण आसन है। इसे 'कमलासन' भी कहते हैं, क्योंकि इसकी मुद्रा कमल के फूल जैसी दिखती है। नियमित रूप से पद्मासन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

रोजाना कई तरह के योगासन करने की सलाह हमे अक्सर दी जाती है। लेकिन कुछ योगासन करने में हमें काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन कुछ ऐसे योगासन भी हैं, जो आपको बिना ज्यादा मेहनत के भी भरपूर फायदे पहुंचाते हैं। आज ऐसे ही एक कारगर योगासन पद्मासन के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार पद्मासन या कमलासन करने से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। पद्मासन ध्यान और शांति बढ़ाने में मदद करता है। यह मस्तिष्क को शांत करता है। साथ ही तनाव और चिंता को भी कम करता है।

Benefits of Padmasana

पाचन होगा मजबूत

यह आसन पेट के अंगों को उत्तेजित करता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह आसन रीढ़ को सीधा रखता है, जिससे पीठ दर्द और गलत मुद्रा में बैठकर काम करने से होने वाली कई समस्याओं में सुधार होता है।

End of Feed