हेल्थ

कोलेस्ट्रॉल को नसों से खींचकर बाहर निकाल देगा इस हरी सब्जी का जूस, जानें पीने का सही समय

Morning Drink For Cholesterol Control : आज खानपान और लाइफस्टाइल के कारण आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। जिससे आपकी हार्ट हेल्थ पर काफी बुरा असर देखने को मिल रहा है। यदि आप कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते है, तो आपको हमारे बताए इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

Image

Home Remedy for Cholesterol Control

Home Remedy for Cholesterol Control : आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हाई कोलेस्ट्रॉल अपने आप में कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसके कारण आपको दिल की बीमारियां, स्ट्रोक और मोटापे जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप प्राकृतिक और घरेलू उपायों को फॉलो कर कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कम कर सकते हैं। जी हां इसमें आपके लिए लौकी का जूस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि कैसे कोलेस्ट्रॉल कम करने में लौकी का जूस कारगर साबित हो सकता है।

कब पिएं लौकी का जूस - Right Time to Drink Bottle gourd Juice

लौकी का जूस ऐसे तो दिन में किसी भी समय पिया जा सकता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार लौकी का जूस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट माना गया है। बेहतर परिणाम के लिए आपको इसे पीने के बाद आपको लगभग 1 घंटे तक कुछ भी खाना नहीं चाहिए। ये आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जल्द निजात दिला सकता है।

लौकी का जूस पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Bottle Gourd Juice

डिटॉक्स होगा शरीर

लौकी का जूस शरीर के अंदर जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने लगता है। हाई मेटाबॉलिज्म के कारण आपके शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होने लगता है।

दिल के लिए फायदेमंद

लौकी के जूस का सेवन करना आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लौकी का जूस आपके शरीर में जमा फैट को तेजी से कम करता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और हार्ट हेल्थ भी बेहतर बनी रहती है।

वेट लॉस में मदद

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संबंध मोटापा से भी होता है। लौकी के जूस में बहुत कम कैलोरी पाई जाती हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे आपकी भूख को कंट्रोल करता है, और आप ओवरईटिंग से बचते हैं। इसे तरह ये आपकी वेट लॉस में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article