गर्म दूध में मिलाकर पिएं 1 चम्मच ये देसी चीज, सेहत को मिलेंगे फायदे कि जानकर चौंक जाएंगे आप

Ghee Milk Benefits: दूध तो खुद में पोषण का खजाना होता है लेकिन इसके फायदों को और बढ़ाने का हम एक ऐसा नुस्खा लेकर आए हैं जो आपके त्वचा से लेकर पाचन तक को दुरुस्त कर देगा। बस आपको अपने गिलास के दूध में एक चम्मच घी डालना है, तो आइए इस लेख में आगे जानते हैं दूध में घी मिलाकर पीने के फायदे।

भारत की प्राचीन पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में दूध के जितने गुण बताए गये हैं शायद ही किसी और चीज में इतने गुण हों। दूध के गुणों के कारण ही बच्चों को बेहतर मानसिक और शारीरिक विकास के लिए दूध पीने को कहा जाता है और ये सच भी है दूध पीने से कई तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट और मिनरल शरीर को मिलते हैं जो हड्डियों से लेकर बालों तक का ख्याल रखते हैं। इसी से दूध बनता है घी, घी में बहुत सारे हेल्दी फैट होते हैं। जब घी और दूध का मेल होता है तो एक ऐसा पेय बनता है जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। सदियों से लोग बेहतर सेहत के लिए, दूध और घी के इस मेल का सेवन करते आ रहे हैं। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं

ghee milk benefits

दूध में घी मिलाकर पीने के फायदे - Ghee Milk Benefits In Hindi

पोषक तत्वों का अवशोषण

जब घी और दूध को मिलाया जाता है तो वो एक ऐसा मिश्रण बन जाता है जो शरीर में कई तरह के तत्वों को स्वीकारने की क्षमता को बढ़ा देता है। घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है जो एक शॉर्ट-चेन फैटी एसिड है जो फैट में घुलने वाले विटामिन जैसे ए, डी, के, और ई के अवशोषण में मदद करता है। इन विटामिन से हड्डियों से लेकर त्वचा तक को फायदा मिलता है।

End of Feed