खाने के बाद रोज 1 चम्मच खाएं गुलाब के फूलों से बनी ये मीठी चीज, शरीर की गर्मी होगी शांत, डाइजेशन बन जाएगा मशीन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 9, 2025, 06:30 AM IST

Gulkand Khane Ke Fayde: गुलाब के फूल की खुश्बू तो हम सभी को खूब भाती है, इसे सूंघने के बाद दिल-दिमाग सब रिलैक्स हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, गुलाब के फूल से बनी एक खास मीठी चीज खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बहुत लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए अमृत के समान बताया गया है। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से ....

Gulkand Khane Ke Fayde: गर्मी का मौसम आते ही पसीना, चिड़चिड़ापन, बदन में गर्मी और पेट की दिक्कतें आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वाद में भी अच्छा हो और शरीर को ठंडक भी दे, तो गुलकंद से बेहतर कुछ नहीं। गुलाब की पंखुड़ियों से बना ये मीठा पदार्थ सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली टॉनिक माना गया है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर चैताली राठौर बताती हैं कि गुलकंद रोज खाने के बाद सिर्फ 1 चम्मच खाने से शरीर की गर्मी कम होती है, डाइजेशन सुधरता है और दिमाग को भी शांति मिलती है। चलिए जानते हैं गर्मी में गुलकंद खाने के जबरदस्त फायदे...

Gulkand Khane Ke Fayde

Gulkand Khane Ke Fayde

सेहत के लिए गुलकंद खाने के फायदे - Health Benefits Of Gulkand In Hindi

शरीर को अंदर से ठंडक देता है

गुलकंद में नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टी होती है। गर्मियों में जब शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, तब गुलकंद शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। यह पित्त दोष को संतुलित करता है और जलन, गर्मी, और पसीने की बदबू जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

End of Feed