Poppy Seeds Benefits: खसखस के बीज (पॉपी सीड्स) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। खसखस ओमेगा -6 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। खसखस के सेवन से ब्रेन सही ढंग से काम करता है और अनिद्रा जैसी समस्याएं दूर होती है। इसके अलावा खसखस के सेवन से पित्त से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। खसखस दिल को स्वस्थ रखने के साथ पाचन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर माना जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको खसखस खाने के फायदे और इसे डाइट में शामिल करने के तरीकों के बारे में भी बताएंगे।
पोषक तत्वों से भरपूर
खसखस ओमेगा -6, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैंगनीज, थायमिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।खसखस खाने के फायदे - Benefits of eating poppy seeds
दिल के लिएपोटैशियम से भरपूर खसखस हार्ट से जुड़ी बीमारियों को कम करता है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाई ब्लड प्रेशर से जुझ रहे मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।
पाचन के लिए
फाइबर का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से खसखस पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से मल त्याग में आसानी होती है। कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने के लिए खसखस का सेवन करें।
हड्डियों के लिए
खसखस में भरपूर मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा यह दांतों को भी काफी फायदा पहुंचाता है।
दर्द से राहत
खसखस दर्द को भी कम करने में कारगर है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दर्द को कम करते हैं।
डाइट में इन तरीकों से करें शामिल
सलाद टॉपिंग्ससलाद के रूप में आप खसखस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे स्ट्रॉबेरी या पालक के सलाद में जरूर शामिल करें।
मसाले
खसखस का सेवन आप मसाले के रूप में भी कर सकते हैं। स्वादिष्ट करी के लिए क्रीमी पेस्ट बनाने के लिए खसखस का इस्तेमाल कियाा जा सकता है।
