हेल्थ

Benefits of eating pomegranate: रोजाना एक अनार खाने से दूर होती है कई बीमारियां, आज से ही डाइट में करें शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 28, 2023, 03:08 PM IST

अनार का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। राजाना एक अनार का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। इसलिए ही अनार को सेहत का खजाना भी कहा जाता है।

Image

रोजाना एक अनार खाने के फायदे (Source:istock)

Benefits of eating pomegranate : अनार का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। राजाना एक अनार का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। इसलिए ही अनार को सेहत का खजाना भी कहा जाता है। अनार के दानों में कई तरह के न्यूट्रिशन होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आपने कई दफा देखा भी होगा कि तबियत खराब होने पर डॉक्टर अनार का सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है और साथ ही इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। ऐसे में आज हम आपको रोजाना एक अनार खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

रोजाना एक अनार खाने से मिलते हैं ये फायदे- Benefits of eating pomegranate

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, आयरन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अनार इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। रोजाना एक अनार का सेवन कर आप खुद को वायरल इंफेक्शन से बचा सकते हैं।

सूजन कम करे

अगर आपके शरीर में सूजन आ गई है तो अनार का जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

हार्ट के लिए

एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अनार हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। अनार का जूस धमनियों में जमने वाले प्लाक को दूर करता है। ऐसे में हार्ट के मरीजों को अनार का सेवन करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए अनार बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। अनार में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो धमनियों की सूजन को कम करते हैं।

डाइजेशन

अनार फाइबर का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। गैस और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए अनार का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

एनीमिया

अगर शरीर में खून की कमी हो गई है तो अनार का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होगा। ये रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। ऐसे में खून की कमी से जुझ रहे मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article