Mahashivratri 2024: भगवान शिव को बहुत प्रिय है धतूरा, भोलेनाथ को प्रसन्न करने के साथ सेहत को देता है गजब फायदे

Benefits Of Datura In Hindi: महाशिवरात्रि के भगवान शिव को धतूरा चढ़ाया जाता है। यह फल उन्हें बहुत ही प्रिय है और इसे चढ़ाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं। आपको बता दें कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में जानें इसके फायदे और महाशिवरात्रि पर इसे चढ़ाने का महत्व।

Benefits Of Datura In Hindi: महाशिवरात्रि हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष को चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस वर्ष 8 मार्च 2024, शुक्रवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है और ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी भगवान शिव से मांगा जाता है, वह लोगों को मिल जाता है। हिन्दुओं के धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भक्त भारी संख्या में मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग और भगवान की मूर्ति पर भांग, बेलपत्र, आक और धतूरा आदि चढ़ाते हैं। शिवरात्रि के दौरान महिलाएं व्रत भी रखती हैं, ऐसी मान्यता है कि इसे उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर धतूरा चढ़ाने का विशेष महत्व है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में जानें महाशिवरात्रि पर धतूरा क्यों चढ़ाया जाता है और सेहत के लिए यह कैसे फायदेमंद होता है।

Mahashivratri 2024: Benefits Of Datura

Mahashivratri 2024: Benefits Of Datura

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को धतूरा क्यों चढ़ाया जाता है?

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को धतूरा चढ़ाने से पितृ दोष कम हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के भगवान शिव को धतूरा चढ़ाते हैं, उनकी कुंडली से राहु से संबंधित दोष दूर होते हैं। यह कालसर्प और पितृ दोष को दूर करने में मदद कर सकता है।

End of Feed