सर्दी, गर्मी और बरसात किसी भी मौसम में खाएं ये हरा फल, इम्यूनिटी के लिए साबित होगा रामबाण

विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, मिनरल्स और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर आंवला सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आंवला तेज दिमाग और मजबूत शरीर का राज है। यह प्राकृतिक ताकत का स्रोत है, जो मस्तिष्क और आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

आंवला हमारी इम्यूनिटी के काफी फायदेमंद होता है। ये आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन-सी से भरपूर आंवले का सेवन सर्दी, गर्मी और बरसात किसी भी मौसम में किया जा सकता है। जी हां, भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी आंवला के सेवन की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, आंवला रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हर मौसम में यह सेहत के लिए खास बन जाता है। इसे ‘रसायनों का राजा’ कहा जाता है। यह तेज दिमाग और मजबूत शरीर का राज है। यह शक्ति का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो मस्तिष्क और आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। प्रतिदिन आंवला सेवन कर आप मजबूत शरीर, बेहतर स्वास्थ्य और तेज दिमाग पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

आंवला खाने के फायदे (Photo - Canva)

आंवला में पोषक तत्व

आईएएनएस की एक खबर में बताया गया कि, आंवला विटामिन सी का स्रोत है, जिसमें 600-700 मिग्रा विटामिन सी प्रति फल पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, सर्दी-जुकाम से बचाव करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन कम करते हैं। दिल की सेहत के लिए भी आंवला लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं, जिससे हृदय रोगों का जोखिम घटता है।

End of Feed