Habits That Can Negatively Impact Male Sperm Count In Hindi: आजकल बहुत से कपल्स पेरेंट बनने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन कई बार पुरुषों की कुछ छोटी-छोटी और आम आदतें ही उनके पिता बनने के रास्ते में रुकावट बन जाती हैं। कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें हम रोजमर्रा में नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही आदतें स्पर्म काउंट को घटाने लगती हैं। अगर समय रहते इन्हें न बदला जाए, तो पापा बनने का सपना अधूरा रह सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम इन्हें समझें और सही वक्त पर सुधारें।
Habits That Can Negatively Impact Male Sperm Count In Hindi
पुरुषों की इन आदतों से कम होता है स्पर्म काउंट - Habits That Affect Male Sperm Count In Hindi
शराब पीना धीरे-धीरे करता है नुकसान
बहुत से लोग हफ्ते के अंत में या किसी पार्टी में शराब पी लेते हैं, लेकिन अगर ये आदत बन जाए तो धीरे-धीरे ये आपके स्पर्म काउंट को कम कर सकती है। ज्यादा शराब पीने से पुरुष हार्मोन का स्तर गिरने लगता है और स्पर्म बनने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है।
सिगरेट से कमजोर होता है स्पर्म
अगर आप रोज़ाना सिगरेट पीते हैं, तो ये आदत आपके पापा बनने के सपने को मुश्किल बना सकती है। तंबाकू से स्पर्म की क्वालिटी और मात्रा दोनों पर असर पड़ता है। इससे स्पर्म कमजोर हो सकते हैं और गर्भधारण में दिक्कत आने लगती है।
हर वक्त तनाव में रहना बन सकता है बड़ी वजह
आजकल की लाइफ बहुत तेज़ है, लेकिन हर वक्त स्ट्रेस में रहना आपके शरीर के अंदर हार्मोनल बदलाव ला सकता है। ये बदलाव सीधे-सीधे स्पर्म काउंट पर असर डालते हैं। अगर नींद भी पूरी नहीं हो रही, तो प्रजनन क्षमता और घट सकती है।
टाइट कपड़े और लैपटॉप की गर्मी से भी होता है असर
बहुत टाइट अंडरवियर पहनना या गोद में घंटों लैपटॉप रखकर काम करना, इन दोनों से अंडकोष की गर्मी बढ़ जाती है। ज्यादा तापमान स्पर्म बनने की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाता है। इस आदत को बदलना बहुत जरूरी है।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल से दूर रहें
अगर आपकी दिनचर्या में न तो एक्सरसाइज है और न ही संतुलित खानपान, तो मोटापा और हार्मोनल गड़बड़ी की वजह से भी स्पर्म काउंट पर असर पड़ सकता है। हेल्दी रहना और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना ही इसका सही समाधान है।
अगर आप भी भविष्य में पिता बनने का सपना देख रहे हैं, तो अपनी रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। छोटी-छोटी बदलाव ही बड़े फर्क ला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
