Gestational diabetes से जा सकती है पेट में पल रहे बच्चे की जान, जानें क्या हैं इसके लक्षण

  • Edited by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 10, 2022, 12:57 PM IST

Gestational diabetes: जेस्टेशनल डायबिटीज यानी गर्भकालीन या गर्भावधि मधुमेह काफी खतरनाक हो सकता है। जानें इसके लक्षण और बचाव। सामान्य से ज्यादा पेशाब आना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, मुंह सूख जाना और बहुत थकान महसूस होना इसके लक्षण हैं।

Gestational diabetes: गर्भावस्था के दौरान अगर आपको बार बार बहुत प्यास लगती है? सामान्य से ज्यादा पेशाब आती है? ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है? मुंह सूख जाता है? या बहुत थकान महसूस होती है? तो इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये जेस्टेशनल डायबिटीज यानी गर्भकालीन या गर्भावधि मधुमेह के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हार्मोनल बदलाव और पहले से अनडायनोज्ड डायबिटीज मुख्य कारण माने जाते हैं।

Gestational diabetes से जा सकती है पेट में पल रहे बच्चे की जान, जानें क्या हैं इसके लक्षण

विशेषज्ञों का मानना है कि, अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो इससे मां और बच्चे दोनों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। तथा कुछ मामलों में स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर होने की वजह से बच्चे की जान तक जाने का खतरा रहता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को मधुमेह के इस विकार को कंट्रोल में रखना अत्यधिक आवश्यक है। हालांकि दवा, लाइफस्टाइल चेंजेस और डाइट के माध्यम से इसे नियंत्रण में रखा जा सकता है। लेकिन कई बार हम इन आम लगने वाले लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे समस्या बढ़ जाती है, इसलिए नियमित रूप से रक्त शर्करा की जांच करते रहना, खानपान का ध्यान रखना और चेकअप करवाते रहना जरूरी है।

End of Feed