44 की उम्र में 34 से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं डॉक्टर सौरव सेठी, जीवन में किये ये 7 बदलाव

उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को सकारात्मक रूप से लेते हुए अपनी प्राथमिकताओं को सेट करना जरूरी है। छोटी-छोटी जीवनशैली की ये आदतें मिलकर लंबे समय तक एक स्वस्थ, खुशहाल और फिट जीवन का आधार तैयार करती हैं।

आम धारणा है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की ऊर्जा कम होने लगती है और थकान बढ़ने लगती है। वैसे जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी, जो खुद 44 वर्ष के हैं, का यह मानना है कि अगर लाइफस्टाइल में सही आदतें अपनाई जाएं, तो उम्र बढ़ने के बावजूद पहले से कहीं अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस किया जा सकता है। डॉ. सेठी ने अपने जीवन के ऐसे 7 महत्वपूर्ण बदलावों और आदतों का जिक्र किया है, जिन्हें यदि कोई व्यक्ति समय रहते अपना ले, तो वह अपने स्वास्थ्य में भारी सुधार देख सकता है।

Dr Saurabh Sethi Healthy Lifestyle

हार्वर्ड प्रशिक्षित डॉ. सौरव सेठी के हेल्थ टिप्स (Photo: iStock)

बिना चीनी या कम चीनी वाली कॉफी का सेवन

डॉ. सेठी अपनी डाइट में कॉफी का सेवन तो करते हैं, लेकिन उसमें अत्यधिक चीनी डालने से बचते हैं। वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, सीमित और बिना अधिक चीनी वाली कॉफी लीवर से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं, जैसे क्रोनिक लीवर डिजीज, सिरोसिस और लीवर कैंसर, के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होती है।

End of Feed