Fruit Aur Vegetable Par Chemicals Ka Khatra: क्या आपने कभी सोचा है कि जो फल और सब्जियां आप हेल्दी समझकर खा रहे हैं, वे अंदर ही अंदर आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रही हों? आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर फल और सब्जियां देखने में जितने ताजे लगते हैं, उतने ही खतरनाक हो सकते हैं। इनकी स्किन पर ऐसे केमिकल्स और वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है जो नजर तो नहीं आते, लेकिन शरीर को नुकसान जरूर पहुंचाते हैं। चमक बढ़ाने के चक्कर में हम जहर भी खा रहे हैं और हमें पता तक नहीं चलता। चलिए जानते हैं ये जहर क्या है, इसे कैसे पहचानें और कैसे हटाएं।
Fruit Aur Vegetable Par Chemicals Ka Khatra
इतनी चमक क्यों होती है फलों और सब्जियों में?
बाजार में अक्सर सेब, टमाटर या शिमला मिर्च जैसी चीजें इतनी ज्यादा चमकदार होती हैं कि देखने में परफेक्ट लगती हैं। ये चमक असल में नेचुरल नहीं होती, बल्कि उनमें वैक्स, पॉलिश और केमिकल्स मिलाकर उन्हें ताजा दिखाने की चाल होती है। इन पर लगाए जाते हैं कार्बाइड, फॉर्मलिन और वैक्स जैसे रसायन, जो फल को जल्दी पकाते हैं और सड़ने से बचाते हैं।
ये केमिकल्स करते हैं अंदर से नुकसान
इन कैमिकल्स का असर धीरे-धीरे शरीर के अंदर दिखता है। शुरुआत में पेट खराब होना, स्किन एलर्जी या गले में जलन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन लंबे समय तक इनका सेवन करने से लिवर, किडनी और हार्मोनल सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। कुछ रिसर्च के मुताबिक, यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक का खतरा पैदा कर सकते हैं।
कैसे पहचानें केमिकल लगे फल-सब्जी को?
अगर कोई फल या सब्जी बाकी के मुकाबले जरूरत से ज्यादा चमकदार लगे या उसे छूने पर स्किन पर चिकनापन महसूस हो, तो समझ जाइए उसमें कुछ गड़बड़ है। कई बार इनमें एक अलग सी गंध भी आती है, जो रसायन की पहचान होती है। खासकर आम, केला, सेब जैसे फलों में यह ज्यादा देखा जाता है।
कैसे हटाएं ये खतरनाक केमिकल्स?
इनके असर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि इन्हें सही तरीके से धोया जाए। सबसे पहले तो गुनगुने पानी से फल और सब्जियां अच्छी तरह धोएं। अगर हो सके तो बेकिंग सोडा या सिरके वाले पानी में कुछ देर भिगोकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें। नींबू और हल्दी मिलाकर धोने से भी असरदार सफाई होती है।
साफ-सफाई से ही मिलेगा असली पोषण
कई बार लोग सोचते हैं कि जल्दी में बस पानी से धोना काफी है, लेकिन कैमिकल्स हटाने के लिए थोड़ी मेहनत जरूरी है। जब आप फल-सब्जी को ठीक से साफ करेंगे, तभी उसका असली फायदा मिलेगा। बच्चों और बुजुर्गों के लिए तो यह और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
निष्कर्ष
फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं, लेकिन अगर वे कैमिकल्स से भरी हों, तो फायदा की जगह नुकसान कर सकती हैं। बस थोड़ी सी सावधानी और सही तरीके से सफाई आपको और आपके परिवार को इन जहरीले रसायनों से बचा सकती है। अगली बार बाजार से कुछ लाएं, तो चमक पर नहीं, सफाई पर ध्यान दें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
