छींकें दिनभर परेशान कर रही हैं? सर्दी समझकर न छोड़ें, यह एलर्जी भी हो सकती है

बार-बार छींक आना हमेशा सर्दी-जुकाम नहीं होता, बल्कि ये एलर्जी का संकेत भी हो सकता है। सर्दियों में हवा की शुष्कता, प्रदूषण और ठंडी हवाएं नाक को प्रभावित कर देती हैं। ऐसे में सही कारण जानना और घरेलू बचाव अपनाना जरूरी है। इस लेख में जानें एलर्जी से होने वाली छींक के कारण, लक्षण और राहत के आसान तरीके।

अक्सर लोग छींक को सर्दी या जुकाम की शुरुआत मान लेते हैं, लेकिन अगर छींक लगातार आए तो यह एलर्जी का संकेत हो सकता है। सर्दियों में हवा सूखी होने, प्रदूषण बढ़ने और नाक में नमी कम होने की वजह से नाक में इरिटेशन होती है, जिससे छींक रुकती नहीं। समय रहते ध्यान न देने पर सिर दर्द, साइनस और सांस लेने में दिक्कत की समस्या बढ़ सकती है।

सर्दियों में छींकों की असली वजह

सर्दियों में छींकों की असली वजह (PC- AI)

सर्दियों में छींकों की असली वजह

सर्द हवा जब सीधे नाक से टकराती है, तो नाक के भीतर सूखापन और जलन पैदा होती है। यही जलन लगातार छींक के रूप में दिखाई देती है। वातावरण में मौजूद धूल, धुआं, परागकण और प्रदूषण भी नाक की झिल्लियों को प्रभावित करते हैं और एलर्जी को बढ़ावा देते हैं।

End of Feed