हेल्थ

रात में उल्लू की तरह जागते हैं? तो डिनर में खाना शुरू करें ये हेल्दी चीजें, नींद भी आएगी गहरी और सुबह होगी एनर्जेटिक

Foods To Include In Dinner For Better Sleep: रात के खाने में क्या खाना चाहिए ताकि नींद अच्छी आए और सुबह शरीर तरोताजा महसूस करे? जानिए आयुर्वेद के अनुसार हल्के और सुपाच्य भोजन जैसे मूंग दाल की खिचड़ी, हल्दी दूध, रागी दलिया और लौकी की सब्जी के फायदे। इन फूड्स से नींद गहरी होती है, पाचन सुधरता है और शरीर को मिलती है प्राकृतिक ऊर्जा।

Image

Foods To Include In Dinner For Better Sleep

Foods To Include In Dinner For Better Sleep: 'जैसा खाए अन्न, वैसा होए मन' ये कहावत सिर्फ दिन के खाने पर नहीं, बल्कि रात के भोजन पर भी पूरी तरह लागू होती है। क्योंकि यह समय शरीर की मरम्मत, नींद की गुणवत्ता और अगले दिन की ऊर्जा को तय करता है।

आयुर्वेद के अनुसार, रात का खाना हल्का, सुपाच्य और शरीर को शांत करने वाला होना चाहिए। रात में सबसे बेहतर आहारों की बात करें, तो मूंग की दाल को सर्वोत्तम माना गया है। यह हल्की, त्रिदोष नाशक और पेट साफ रखने वाली होती है। मूंग दाल की पतली खिचड़ी में देसी घी और सेंधा नमक मिलाकर खाने से नींद भी अच्छी आती है। सादी खिचड़ी, यानी सिर्फ मूंग दाल और चावल से बनी खिचड़ी भी रात के लिए आदर्श भोजन है, जो पेट को आराम देती है और पाचन शक्ति को संतुलित करती है।

मूंग दाल की खिचड़ी

रात में मूंग दाल को सर्वोत्तम माना गया है। यह हल्की, त्रिदोष नाशक और पेट साफ रखने वाली होती है। देसी घी और सेंधा नमक के साथ बनी पतली खिचड़ी खाने से नींद गहरी आती है और पाचन भी ठीक रहता है।

हल्दी-दूध

अगर आप दूध पीते हैं तो रात में गुनगुना दूध रामबाण है। इसमें हल्दी, केसर या जायफल मिलाकर पीने से नींद अच्छी आती है और मांसपेशियों की मरम्मत में मदद मिलती है।

केला और शकरकंद

केले की सब्जी या उबला केला वात को शांत करता है और अनिद्रा में राहत देता है। वहीं उबली शकरकंद फाइबर से भरपूर होती है, जो नींद और पाचन दोनों के लिए लाभकारी है।

नारियल पानी और लौकी की सब्जी

खाने के बाद थोड़ा-सा नारियल पानी शरीर को ठंडक देता है और पित्त को शांत करता है। लौकी की सब्जी को आयुर्वेद में सबसे शांतिदायक माना गया है — यह पेट की गर्मी घटाती है और नींद को बेहतर बनाती है।

रागी का दलिया और त्रिफला

रात को रागी का दलिया खाना पाचन को संतुलित करता है, कब्ज दूर करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। सोने से पहले त्रिफला चूर्ण गर्म पानी के साथ लेना लिवर को डिटॉक्स करता है और आंखों के लिए भी लाभकारी है।

कब और कैसे खाएं रात का खाना

रात का खाना सूर्यास्त के दो घंटे के भीतर कर लेना चाहिए और खाने के बाद कम से कम 30 मिनट टहलना जरूरी है। इससे भोजन आसानी से पचता है और नींद गहरी आती है।

Source: IANS

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article