इन 5 हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत, सेहत रहेगी दुरुस्त

Healthy Morning Drinks: अगर आपको अपनी सेहत को दुरुस्त रखना है तो ये जानना बेहद जरूरी है कि इसकी शुरुआत सुबह से होती है। अगर दिन की शुरुआत आप सही ड्रिंक से करते हैं तो शरीर डिटॉक्स होता है और पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। इन 5 मॉर्निंग ड्रिंक्स को आप डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jan 2 2026, 08:00 IST
​डाइट प्लान​Image Credit : Canva01 / 06

​डाइट प्लान​

यहां हमने आपको डिटेल में कुछ मॉर्निंग ड्रिंक्स के बारे में बताया है जिन्हें आप डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। ये ड्रिंक बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक्स के बारे में।

​गुनगुना पानी और नींबू​Image Credit : Canva02 / 06

​गुनगुना पानी और नींबू​

सुबह-सुबह आपको खाली पेट गुनगुना पानी में नींबू का रस डालकर पीना चाहिए इससे पाचन तो बेहतर होता ही है साथ में शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।

​जीरा पानी​Image Credit : Canva03 / 06

​जीरा पानी​

जीरा पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट की गैस व सूजन कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप इसे डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

​सौंफ पानी​Image Credit : Canva04 / 06

​सौंफ पानी​

सौंफ पानी पेट को ठंडक देता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। हफ्ते में सुबह-सुबह मॉर्निंग में उठते ही 3 से 4 बार आप इस ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करने का प्लान कर सकते हैं।

​ग्रीन टी​Image Credit : Canva05 / 06

​ग्रीन टी​

नॉर्मल टी की जगह आप ग्रीन टी को डाइट में शामिल करने कर सकते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और वजन कंट्रोल करने में सहायक मानी जाती है।

​नारियल पानी​Image Credit : Canva06 / 06

​नारियल पानी​

सुबह-सुबह नारियल पानी का अगर आप सेवन करने की आदत डालते हैं तो ये भी काफी फायदेमंद होता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!