नवाबों की इस बहू ने फिल्म के लिए 20kg घटाकर बनाया था जीरो फिगर, 44 साल की हसीना के देसी नुस्‍खे पुराने मोटापे को भी दे रहे मात

Kareena Kapoor Weight Loss In Hindi: आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस और नवाबों की बहू ने फिल्म के लिए 20 किलो तक वजन घटाया था। जिसके बाद उनके जीरो फिगर को देख सब हैरान रह गए थे। आज एक्ट्रेस 44 साल की हो गई हैं, लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर वही जवानी जैसा नूर है, वह आज भी काफी फिट और यंग दिखती हैं। यहां जानें एक्ट्रेस की फिटनेस का राज...

Kareena Kapoor Weight Loss In Hindi: बॉलीवुड की बेबो, यानी करीना कपूर खान, हमेशा से ही अपनी एक्टिंग, स्टाइल और फिटनेस के लिए चर्चा में रही हैं। लेकिन जब उन्होंने 'टशन' के लिए 20 किलो वजन घटाकर जीरो फिगर हासिल किया था, तब हर कोई दंग रह गया था। उस समय करीना की स्लिम और टोन्ड बॉडी देखकर हर लड़की उनके जैसा बनना चाहती थी। लेकिन यह सब रातोंरात नहीं हुआ था। करीना ने अपनी डाइट, वर्कआउट और लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव किए थे।

Kareena Kapoor Weight Loss In Hindi

Kareena Kapoor Weight Loss In Hindi

अब 44 साल की उम्र में भी करीना न सिर्फ फिट और एक्टिव हैं, बल्कि उनकी स्किन ग्लो कर रही है और उनकी एनर्जी लेवल किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं। उनके देसी नुस्खे और हेल्दी ईटिंग हैबिट्स आज भी लाखों लोगों को इंस्पायर कर रही हैं। खास बात ये है कि करीना फिटनेस को लेकर किसी भी तरह के फैड डाइट या एक्सट्रीम वर्कआउट में यकीन नहीं रखतीं। उन्होंने हमेशा बैलेंस्ड और नैचुरल तरीकों को अपनाया है। अगर आप भी वजन घटाने और हेल्दी रहने का प्लान बना रहे हैं, तो करीना के फिटनेस सीक्रेट्स आपके काम आ सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि उन्होंने कैसे खुद को इतना फिट और हेल्दी बनाए रखा...

End of Feed