हेल्थ

Back Pain : कमर दर्द की परेशानी नहीं है सामान्य, जानें कारण और बचाव के तरीके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 11:27 PM IST

Back Pain : कमर दर्द की परेशानी काफी आम है। हालांकि, अगर आप इस परेशानी से लंबे समय से जूझ रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। लंबे समय से कमर दर्द की समस्या होने के कई गंभीर कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और बचाव के उपाय?

Image

कमर दर्द के कारण और बचाव के उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्थराइटिस से ग्रसित मरीजों को हो सकता है कमर दर्द
  • कमर दर्द से बचने के लिए रोजाना करें एक्सरसाइज
  • कमर दर्द से बचना है तो मांसपेशियों को करें लचीला

Back Pain : आधुनिक समय में कमर दर्द की परेशानी काफी ज्यादा आम हो चुकी है। हम में अधिकतर लोग कमर दर्द की परेशानी को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। ऐसे में कमर दर्द की समस्या को नजरअंदाज करने से बचें। दरअसल, कमर दर्द होने के कई गंभीर कारण हो सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कमर दर्द होने के पीछे क्या है वजह और इससे बचाव के कुछ आसान से नुस्खे बताएंगे। आइए जानते हैं कमर दर्द क्यों होता है?

कमर दर्द के क्या हैं कारण?

अधिकतर मामलों में कमर दर्द का कोई स्पष्ट कारण नजर नहीं आता है। अगर आपको लंबे समय से कमर दर्द की परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपको कमर की एक्स रे, एमआरआई जैसे कुछ महत्वपूर्ण टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। इन टेस्ट के जरिए आपको इसके पीछे कारणों की वजह पता चल सकेगी। इसके अलावा कमर दर्द के कुछ सामान्य कारण निम्न हैं, जैसे-

मांसपेशियों या लिगामेंट में खिंचाव होना

अधिक भारी चीजें उढ़ाना

कमर झुकने पर नसों का मुड़ना

शारीरिक गतिविधि कम होना

डिस्क में बल्जिंग या रप्चर डिस्क की परेशानी होना।

अर्थराइटिस से ग्रसित लोगों को भी कमर दर्द हो सकता है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस के कारण भी कमर के निचले हिस्से में काफी दर्द होता है। इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

कमर दर्द से बचाव के उपाय

कमर दर्द की परेशानी होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। इसके साथ ही आप कुछ जरूरी उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

नियमित रूप से करें एक्सरसाइज

शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से कमर में दर्द की परेशानी हो सकती है। इसलिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। दरअसल, एक्सरसाइज करने से आपके कमर की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है, जिससे झटके और खिंचाव होने पर कमर दर्द नहीं होता है। इसके साथ ही अगर आपको किसी कारण से कमर दर्द हो रहा है तो इस स्थिति में हल्की-फुल्की वॉकिंग जरूर करें।

वजन को रखें कंट्रोल

शरीर का वजन काफी ज्यादा बढ़ने की वजह से भी लोगों को कमर दर्द की परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए अपने शरीर का वजन संतुलित रखें।

मांसपेशियों का बढ़ाएं लचीलापन

पेट और पीठ की मांसपेशियों के लचीलेपन को बढ़ाना बहुत ही जरूरी है। इसलिए एक्सरसाइज करें। मांसपेशियों में लचीलापन होने से कमर दर्द की समस्याएं कम हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article