बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा नकली आम, सेहत के लिए नहीं जहर से कम - FSSAI ने बताया कैसे पहचानें जहरीला आम

How To Identify Poisonous Mangoes: बाजार में आजकल नकली तरीके से पकाए आम काफी बिक रहे हैं। आपको बता दें कि इस तरह के आम का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है। इन्हें पकाने के लिए कुछ ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं, जो सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं हैं। यहां जानें कैसे करें नकली आम की पहचान..

How To Identify Poisonous Mangoes: गर्मी में आम खाना हम सभी बहुत पसंद होता है। इन दिनों बाजार आम से भरा रहता है। इनका सेवन सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है, इसलिए लोग इनका खूब सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दिनों बाजार में जहरीला आम काफी बिक रहा है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में एक गोदाम में 7.5 टन नकली आम पकड़ा गया है। इन आमों को पकाने के नकली तरीकों का प्रयोग किया गया है। इस बात का खुलासा खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई एक रेड में हुआ है। जिसमें यह बात सामने आया कि आमों को जल्दी पकाने के लिए खतरनाक केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। अगर आम लोग इस तरह के आम का सेवन करते हैं, तो इससे उनके स्वास्थ्य को बहुत गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इनकी वजह से गंभीर और जानलेवा बीमारीयां हो सकती हैं। लेकिन अब दिक्कत की बात यह है कि बाजार में इस तरह के नकली और जहरीले आम भरे हुए हैं, ऐसे में आपके लिए यह बहुत आवश्यक हो जाता है कि आप आम खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच जरूर कर लें। अब सवाल यह उठता है कि आखिर नकली और जहरीले आम की पहचान कैसे कर सकते हैं? भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने ताजा और स्वस्थ आम की पहचान करने के लिए कुछ आसान टिप्स बताए हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

How To Identify Poisonous Mangoes

How To Identify Poisonous Mangoes

केमिकल से पके आम खाने के नुकसान क्या हैं?

FSSAI का कहना है कि जल्दी आम पकाने के लिए गोदामों में कैल्शियम कैल्शियम कार्बाइड का प्रयोग किया जाता है। इसे चूना पत्थर भी कहा जाता है। यह एक हानिकारक केमिकल कंपाउंड है। आपको बता दें कि FSSAI आम को जल्दी पकाने के लिए इस हानिकारक केमिकल के प्रयोग पर बैन लगा रखा है। इसका प्रयोग करना गैरकानूनी है। लेकिन फिर कुछ लोग इसका चोरी-छिपे खूब प्रयोग कर रहे हैं। अगर इस केमिकल के द्वारा पकाए गए आम का सेवन किया जाता है, तो इससे व्यक्ति के पेट में छाले, नींद न आने की समस्या, मानसिक स्वास्थ्य जुड़ी समस्याएं, खराब नर्वस सिस्टम और लिवर से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

End of Feed