कर्नाटक राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व में विधान परिषद के सदस्य रह चुके एमबी भानु प्रकाश का 69 साल की उम्र में बीते सोमवार अचानक आए हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वह राज्य में कांग्रेस की सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईंधन की कीमतों का विरोध करने सड़क पर उतरे थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस की राज्य सरकार ने बीते शनिवार ईंधन के दामों में बढ़ोत्तरी की है। जिसके विरोध में प्रदर्शन करते हुए भानुप्रकाश रोड़ पर ही बेहोश हो गए थे। वहां से आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
क्यों आता है हार्ट अटैक?
जब हमारे दिल की धमनियों में रुकावट आने लगती है, तो धमनियों में खून का थक्का जम जाता है। इसके चलते हमारे हार्ट में खून की सप्लाई रुक जाती है। शरीर में अचानक रुकी खून की ये सप्लाई हार्ट अटैक का कारण बन जाती है।
हार्ट अटैक से पहले के लक्षण
यदि हम हार्ट अटैक से पहले के कुछ लक्षणों को समझ लेते हैं, तो इससे हम अपनी जान को बचाने का प्रयास कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लक्षण- छाती के बीच में तेज दर्द होना।
- हाथ और पीठ में एक साथ दर्द होना।
- गर्दन, जबड़े सहित शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस होना।
- शरीर का अचानक ठंडा होना।
- साँस लेने में तकलीफ होना।
- मतली और चक्कर आना।
हार्ट अटैक में बचाव के उपाय
- आपकी डाइट हमेशा हेल्दी होनी चाहिए। जिसमें आप तेल, फैट युक्त चीजें खाने से बचें।
- धूम्रपान और शराब का सेवन करने से परहेज करें।
- अपने शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच नियमित तौर पर करते रहे।
- अपने वजन को कंट्रोल में रखें, क्योंकि ज्यादा वजन अक्सर हार्ट अटैक का कारण बनता है।
- डेली एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं।
