बारिश के मौसम में ईयरबड्स का ज्यादा इस्तेमाल क्यों नहीं है सुरक्षित, जानें किन संक्रमणों का रहता है डर

Monsoon Earbuds Infection Risk: क्या आप जानते हैं मानसून में लंबे समय तक ईयरबड्स पहनना कान में बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण का खतरा बढ़ा सकता है। आइए डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके।

Monsoon Earbuds Infection Risk: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह के संक्रमण का खतरा भी लेकर आता है। इस मौसम में लोग अक्सर सैर करते हुए, ऑफिस जाते समय या घर पर घंटों तक ईयरबड्स लगाकर गाने सुनते हैं या फोन पर बात करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही आदत आपके कानों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है? यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर ईएनटी हेड एंड नेक कंसल्टेंट, चीफ कॉक्लियर इम्प्लांट एवं लेटरल स्कल बेस सर्जन डॉ. अव्वारु सत्य किरण बताते हैं कि मानसून में हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से कान के अंदर भी नमी बनी रहती है। अगर ऐसे समय में लंबे समय तक ईयरबड्स लगाए जाएं या गीले कानों में इन्हें पहन लिया जाए, तो कान में बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा बढ़ सकता है।

Monsoon Earbuds Infection Risk

बारिश में ईयरबड्स लगाना कैसे बन सकता है परेशानी

बारिश में ईयरबड्स क्यों बन सकते हैं परेशानी की वजह

डॉ. अव्वारु सत्य किरण बताते हैं कि बारिश के मौसम में कान के अंदर आसानी से नमी जमा हो जाती है। जब लंबे समय तक ईयरबड्स लगे रहते हैं, तो यह नमी बाहर नहीं निकल पाती। ऐसे में कान के अंदर गर्म और नम माहौल बन जाता है, जहां बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ सकते हैं। अगर ईयरबड्स गंदे हों या गीले कानों में लगाए जाएं, तो संक्रमण होने की संभावना और भी बढ़ जाती है।

End of Feed