आज खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण वजन का बढ़ना काफी आम समस्या बनता जा रहा है। यही कारण है कि आज बहुत से लोग मोटापा के परेशान दिख जाते हैं। ऐसे में आपको वेट लॉस करने के काफी अलग-अलग उपाय करने की सलाह अक्सर दी जाती है। जिसमें डाइटिंग से लेकर हैवी एक्सरसाइज तक शामिल होती हैं। लेकिन आज हम आपको 4 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना घर में करने से आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। यदि आप रोज सुबह केवल 10-20 मिनट का समय निकाल इन एक्सरसाइज को करते हैं, तो आपका वजन तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....
प्लैंक
पेट पर जमा चर्बी को तेजी से कम करने के लिए प्लैंक एक कारगर अभ्यास है। इसके साथ ही ये आपके पीठ और कंधों को मजबूत बनाने के लिए भी कारगर एक्सरसाइज है। प्लैंक करने से न केवल आपका वजन कम होना बल्कि ये आपके शरीर के बैलेंस को दुरुस्त करने में भी कारगर साबित होती है। आप इसकी शुरुआत 15-20 सेकंड से कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- लौट आएगा चेहरे पर जवानी का नूर, नीता अंबानी की तरह आजमाएं ये देसी नुस्खे, पुराने से पुराने मोटापे पर भी करेंगे काम
स्किपिंग
स्किपिंग यानी रस्सी कूदना वेट लॉस के लिए एक शानदार एक्सरसाइज है। ये न केवल आपके फैट को कम करती है बल्कि ये आपके स्टेमिना को बूस्ट करने के साथ-साथ आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है। आप इस एक्सरसाइज की शुरुआत 1 मिनट से कर सकते हैं। आपके पेट और जांघों पर जमा फैट को ये एक्सरसाइज तेजी से काटती है।
जंपिंग जैक
वेट लॉस के लिए जंपिंग जैक एक आसान लेकिन कारगर एक्सरसाइज है। इसे करने में आपको ज्यादा समय नहीं खर्च करना होता है। क्योंकि इसके लिए आपको किसी तरह के आसन की जरूरत नहीं होती है। जंपिंग जैक आपकी वेट लॉस में हेल्प करने के साथ-साथ आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी कारगर एक्सरसाइज है।
पुश अप
शरीर के ऊपरी भाग को मजबूत और चौड़ा करने के लिए पुश अप एक कारगर एक्सरसाइज हैं। ये आपके कंधे, छाती और हाथों पर जमा फैट को तेजी से बर्न करने का काम करता है। इससे न केवल आपका फैट तेजी से बर्न होता है, बल्कि आपका पोस्चर भी दुरुस्त हो जाता है। इसकी शुरुआत आप 8-10 से कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
