आंखों का रखना है ख्याल तो जरूर करें ये प्राणायाम और एक्सरसाइज, बुढ़ापे तक नहीं लगेगा चश्मा!

Exercises And Pranayama For Good Eyesight : आज बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की कमियों के चलते लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें कमजोर होती आंखों की नजर भी शामिल है। जी हां आज हम आपको आंखों के लिए कुछ शानदार प्राणायाम और एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। जो आपकी नजर को बेहतर बना सकते हैं।

Exercises And Pranayama For Good Eyesight : आज की डिजिटल दुनिया में बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और टीवी जैसी स्क्रीन से घिरा हुआ है। इस बदलाव ने जहां सुविधाएं बढ़ाई हैं, वहीं आंखों पर इसका नकारात्मक असर भी बढ़ रहा है। लंबे समय तक स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रखने से आंखों में दर्द, जलन, खुजली और थकान जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। खासकर सुबह उठने पर कई लोगों को आंखों में तेज दर्द या भारीपन महसूस होता है, जिससे आंखें खोलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में आंखों की मांसपेशियों में तनाव और दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्क्रीन टाइम को कम करने के साथ-साथ कुछ खास योग और प्राणायाम तकनीकों को अपनाकर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। ये तकनीक न केवल आंखों की थकान दूर करती हैं, बल्कि दृष्टि को बेहतर बनाने और मानसिक शांति प्रदान करने में भी मदद करती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कारगर प्राणायाम और एक्सरसाइज...

eyesight tips

त्राटक

यह एक प्राचीन यौगिक ध्यान तकनीक है, जिसमें किसी निश्चित बिंदु, जैसे मोमबत्ती की लौ, काले बिंदु या किसी छोटे चक्र पर बिना पलक झपकाए ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसे शांत और एकांत जगह पर करना चाहिए। त्राटक का नियमित अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, दृष्टि को तेज करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक आंखों की थकान को कम करने में भी मदद करती है। इसे करने के बाद आंखें बंद करके कुछ मिनटों तक आराम करना चाहिए, ताकि आंखों को पूरा लाभ मिल सके। यह तकनीक न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

End of Feed