फिट और हेल्दी रहने के लिए हफ्ते में कम से कम इतने दिन एक्सरसाइज करना जरूरी, स्टडी में हुआ खुलासा

  • Agency by: IANS
  • Updated Sep 5, 2023, 06:58 AM IST

एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि फिट रहने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन दिन एक्सरसाइज करना जरूरी है। अगर इसे सप्ताह में पांच दिन कर दिया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। निष्कर्षों से पता चला कि सप्ताह में ज्‍यादा दिन एक्सरसाइज करने की इच्छाशक्ति रखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। यह अध्ययन इस समझ को और बेहतर बनाने में मदद कर सकता है कि मानव शरीर एक्सरसाइज के प्रति किस प्रकार प्रतिक्रिया करता है।

Exercise

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी (ईसीयू) के अध्ययन प्रमुख प्रोफेसर केन नोसाका ने कहा, हमारे पिछले काम से पता चला है कि नियमित रूप से की गई कम अवधि की एक्सरसाइज एक या दो बड़े प्रशिक्षण सत्रों की तुलना में अधिक फायदेमंद है। नोसाका ने कहा, अब हमें इस बात का स्पष्ट अंदाजा हो गया है कि वह निर्णायक बिंदु कहां है, जहां आप इस तरह की न्यूनतम एक्सरसाइज से सार्थक लाभ देखना शुरू करते हैं। यूरोपियन जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में प्रतिभागियों को एक भारी डम्बल से तीन सेकेंड प्रयास वाला बाइसेप करते देखा गया।

End of Feed