दुनिया मे हर घंटे 1000 मौतें! WHO रिपोर्ट में हाई ब्लड प्रेशर को लेकर खौफनाक खुलासा

ब्लड प्रेशर को लेकर हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जो आंकड़े पेश किए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। कई देशों में इस समस्या को लेकर सामान्य इलाज भी उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से लाखों लोग अपनी जान समय से पहले ही गंवा सकते हैं। जानें इस बारे में।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि साल 2024 में दुनिया भर में 1.4 अरब लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। इनमें से केवल 20 प्रतिशत से भी कम लोग ऐसे हैं जिनका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो लाखों लोग समय से पहले अपनी जान गंवाएंगे और देशों को आर्थिक तौर पर भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

High BP

नया काल बना हाई ब्लड प्रेशर (Pic: iStock)

रिपोर्ट के बड़े खुलासे:

  • हर घंटे 1000 से ज़्यादा मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कारण होती हैं, जिनका मुख्य कारण हाई ब्लड प्रेशर होता है।
  • केवल 28% गरीब देशों में ही सभी ज़रूरी दवाइयां सामान्य तौर पर उपलब्ध हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर पूरी तरह से रोका और इलाज किया जा सकता है, फिर भी यह करोड़ों की जान ले रहा है।
  • 195 देशों में से 99 देशों में हाइपरटेंशन कंट्रोल रेट 20% से कम है।

End of Feed