हेल्थ

Super foods For Lungs: हेल्दी और स्ट्रांग फेफड़ों के लिए इन सुपरफूड्स का करें सेवन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 08:42 AM IST

Super foods For Lungs: हम अक्सर इस बात पर विचार नहीं करते हैं कि हमारे फेफड़े हमारे लिए कितनी मेहनत करते हैं। सच तो यह है कि, हमारे शरीर के बाकी हिस्सों की तरह, हमारे फेफड़ों को भी बेहतर ढंग से काम करने के लिए खास देखभाल और खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

Image

ये सुपरफूड्स आपके फेफड़ों के रखेंगे स्वस्थ

KEY HIGHLIGHTS
  • स्वस्थ और मजबूत फेफड़े के लिए जरूरी है बेहतर डाइट
  • इन्हें करेंगे डाइट में शामिल तो फेफड़े रहेंगे हेल्दी
  • जानिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने वाले फूड्स के बारे में

Super foods For Lungs: हेल्दी फेफड़ों का महत्व तो सभी को करोना वायरस के दौर में पता चल ही चुका है। वायरस फेफड़े को अटैक करते हैं और बहुत तेजी से इसे संक्रमित करते हैं। हेल्दी और मजबूत फेफड़ों के लिए डॉक्टर हर दिन एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। टेक्नलॉजी के बढ़ाते दौर में प्रदूषण की समस्या अपना रौद्र रूप ले चुकी है, जिसे फेफडों को स्वच्छ वायु नहीं मिल पा रही है और यह कमजोर हो रहे हैं। रनिंग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, हेल्दी रूटीन इत्यादि आपके फेफडों की सेहत के लिए जरूरी है। इसके साथ ही फेफडों के अच्छे सेहत के लिए आपको अपने खान पान पर भी ध्यान देना होगा।

1- खूब सेब खाएं

जैसा कि हम सभी को पता है कि रोज एक सेब के सेवन से आप डॉक्टर को खुद से दूर रख सकते हैं यानी कि एक सेब के नियमित सेवन से आप बहुत सारी बीमारियों को खुद से दूर रखते हैं। सेब आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है इ में पाए जाने वाला विटामिन ए, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होता है।

2-लाल टमाटर जरूर खाएं

टमाटर खाने से पेट से संबंधित बीमारियां दूर रहती है। यह पाचन में मदद करता है। टमाटर में पाए जाने वाला लाइकोपीन फेफड़ों के लिए खास माना जाता है। लाइकोपीन युक्त खाद्य पदार्थों में एंटीऑक्सीडेंट्स कैरिटोनॉयड भरपूर मात्रा में पाए जाते है क्योंकि फेफड़ों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाए रखने में असरदार होते हैं।

3-लहसुन का करें सेवन

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है एवं फेफड़ों को किसी भी तरीके के इंफेक्शन से बचाता है। छाती में जमे हुए कफ को साफ करने के लिए लहसुन का सेवन रोजाना करें।लहसुन को या तो सलाद में मिलाकर यासब्जी में तड़का लगाकर खाएं।

4- मुट्ठी भर मुनक्के

रात को मुट्ठी भर मुनक्के पानी में भिगोकर छोड़ दें। सुबह सुबह इन्हें खाली पेट खाएं। यह आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद है और आपके फेफड़ों को स्ट्रांग बनाता है। मुट्ठी भर मुनक्के के सेवन से आप अपने फेफड़ों को खतरनाक बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

वहीं ब्रोकली में फोलेट caretonoid, phytochemicals और विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है, जो फेफड़ों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है। ब्रोकली में फिटाकेमिकल भीरपूर में मौजूद होते हैं। ब्रोकोली में पाये जाने वाले तत्व बॉडी से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में मददगार होते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article