Easy Ayurvedic Remedies To Reduce Fat Naturally : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण आज बढ़ा हुआ वजन एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। जिससे निपटने के लिए आपको कई तरह के प्रयास करने की सलाह दी जाती हैं। कुछ लोग वेट लॉस के लिए घंटों तक एक्सरसाइज करना बेहतर मानते हैं, तो वहीं कुछ लोग डाइटिंग करना बेहतर समझते हैं। लेकिन आज हम आपको आयुर्वेद के कुछ असरदार नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
नींबू पानी
रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से आपका डाइजेशन बेहतर होता है। इसके साथ ही ये आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे आपके शरीर में जमा चर्बी तेजी से पिघलने लगती है। वेट लॉस जर्नी शुरू करते समय आपको नींबू पानी से अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - पुरुष रहते हैं नॉर्मल, मगर महिलाओं को क्यों ज्यादा लगती है ऑफिस में ठंड? जानिए साइंटिफिक वजह
त्रिफला चूर्ण
आयुर्वेद में त्रिफला को त्रिदोष नाशक कहा गया है। जिसका मतलब है कि ये हमारे वात, पित्त और कफ तीनों को बैलेंस करता है। हरड़, बहेड़ा और आंवला तीन चीजों से मिलकर बना आंवला आपके पेट को साफ कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जिससे आपका फैट लॉस प्रोसेस काफी तेज होने लगता है।
दालचीनी और अदरक की चाय
वजन कम करने के कुछ कारगर आयुर्वेदिक नुस्खों में दालचीनी और अदरक से बनी चाय का सेवन असरदार माना जाता है। दालचीनी आपको शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, जबकि अदरक आपके फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है। वेट लॉस जर्नी के दौरान आप सुबह और शाम दोनों समय इस चाय का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
