हेल्थ

कैलोरी बर्न करने में फैट कटर सप्लीमेंट्स को भी पीछे छोड़ देती हैं ये एक्सरसाइज, तेजी से कम करेंगे मोटापा

Fastest Fat Burning Exercises In Hindi: तेजी से वजन कम करना चाहते हैं? इन बेहतरीन एक्सरसाइज से कैलोरीज ऐसे बर्न होगी कि फैट कटर सप्लीमेंट्स भी पीछे रह जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे वर्कआउट जो कुछ हफ्तों में दिखाते हैं असर और तेजी से कम करते हैं पेट की चर्बी।

Image

Fastest Fat Burning Exercises In Hindi

Fastest Fat Burning Exercises In Hindi: अगर आप वजन घटाने के लिए फैट बर्नर सप्लीमेंट्स पर भरोसा करते हैं, तो अब समय है कुछ असरदार और नेचुरल तरीका अपनाने का। कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती हैं जो सप्लीमेंट्स से भी तेजी से कैलोरी बर्न करती हैं और बिना किसी साइड इफेक्ट के मोटापा घटाने में मदद करती हैं। अच्छी बात ये है कि इनका असर सिर्फ कुछ हफ्तों में दिखने लगता है। तो अगर आप भी फिट बॉडी चाहते हैं, तो इन एक्सरसाइज को अपनी डेली लाइफ में जरूर शामिल करें।

फैट बर्नर सप्लीमेंट्स को मात देती हैं ये एक्सरसाइज - Fastest Fat Burning Exercises That Beat Fatt Burner Supplements

HIIT से तेजी से पिघलेगा फैट

हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग यानी HIIT एक ऐसा वर्कआउट है जिसमें कम वक्त में ज़्यादा कैलोरी बर्न होती है। इसमें कुछ सेकंड्स की ज़ोरदार एक्सरसाइज और फिर छोटा सा ब्रेक होता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म घंटों तक एक्टिव रहता है।

रोजाना दौड़ने से दिखेगा असर

दौड़ना सबसे सिंपल और असरदार तरीका है वजन घटाने का। सुबह या शाम 30 मिनट की दौड़ आपके शरीर से बेली फैट को तेजी से घटा सकती है और फिटनेस लेवल भी सुधरता है।

साइकिल चलाना भी है कमाल का वर्कआउट

चाहे बाहर साइकिल चलाएं या जिम में स्टेशनरी बाइक पर बैठें, यह एक्सरसाइज पेट और जांघों की चर्बी को जल्दी कम करती है। साथ ही ये जॉइंट्स पर प्रेशर भी नहीं डालती।

वेट ट्रेनिंग से बूस्ट होगा मेटाबॉलिज्म

लोग सोचते हैं कि वेट उठाने से सिर्फ मसल्स बनते हैं, लेकिन सच ये है कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट तेजी से बर्न होता है, खासकर जब आप रेगुलर वर्कआउट करें।

क्रॉसफिट से मिलेगा ऑल-राउंड रिजल्ट

क्रॉसफिट में कार्डियो, स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी सब कुछ शामिल होता है। ये वर्कआउट थोड़ा टफ होता है, लेकिन कुछ ही हफ्तों में बेली फैट कम कर देता है और बॉडी को टोन करता है।

स्विमिंग भी है फैट बर्न करने का वर्कआउट

अगर आप कुछ मज़ेदार और असरदार ढूंढ रहे हैं, तो स्विमिंग बेस्ट है। यह पूरे शरीर को एक्टिव रखती है और हर मूवमेंट में कैलोरी बर्न होती है, जिससे मोटापा जल्दी कम होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article