नॉर्मल नहीं है बार-बार मुंह का सूखना, बीमारियों का घर बन जाएगी बॉडी, जानें बचाव और उपचार

मुंह के सूखने को हल्के में नहीं लेना चाहिए। सही समय पर ध्यान देकर और आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आराम न मिले, तो विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

क्या बार-बार आपका मुंह सूखता है? क्या आपको बार-बार प्यास लगती है? अगर जवाब हां है तो सावधान हो जाएं। अकसर लोग इसे मौसम, कम पानी पीने या थकान का असर मानकर नजरंदाज कर देते हैं, लेकिन यह आदत कई बार किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकती है। आयुर्वेद में इस स्थिति को “मुख शोष” कहा गया है और इसे शरीर के आंतरिक असंतुलन से जोड़कर देखा जाता है।

Dry Mouth

मुंह सूखना सिर्फ डिहाइड्रेशन नहीं, गंभीर रोगों का संकेत भी, आयुर्वेद से जानें समाधान (Photo: iStock)

मुंह सूखने के नुकसान

आयुर्वेद के अनुसार, मुंह का सूखना वात और पित्त दोष के असंतुलन, पाचन अग्नि की कमजोरी और रस धातु की कमी का संकेत हो सकता है। लार केवल मुंह को गीला रखने का काम नहीं करती, बल्कि भोजन के पाचन, दांतों की सुरक्षा और संक्रमण से बचाव में भी अहम भूमिका निभाती है। जब लार कम बनने लगती है, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है।

End of Feed