Dragon Fruit For Health: स्वस्थ रहना चाहते हैं? तो रोज खाना खाने के बाद खाएं ड्रैगन फ्रूट

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 6, 2023, 01:47 PM IST

Dragon Fruit For good Health : ड्रैगन फ्रूट ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का काम करता है। ड्रैगन फ्रूट खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। इस फल में मौजूद मैग्नीशियम स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के खतरे को दूर करता है।

BAD CHOLESTEROL : बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। अगर समय रहते इसकी पहचान और नियंत्रण न किया जाए तो यह ब्लड वेसल्स में जमा हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट पैदा कर देता है और फिर हाई बीपी का खतरा बढ़ जाता है। फिर कोरोनरी आर्टरी डिजीज, ट्रिपल वेसल डिजीज और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से मधुमेह का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में गुलाबी रंग के इस फल को खाने से राहत मिलती है।

dragon fruit,dragon fruit plant,dragon fruit benefits

Health Tips: ड्रैगन फ्रूट कौन सी बीमारी में खाया जाता है?

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आम होती जा रही है। यह एक गंदा पदार्थ होता है जो ब्लड वेसल्स में जमा हो जाता है और उन्हें ब्लॉक कर देता है। इससे धमनियों में रक्त का प्रवाह रुक जाता है जिससे रोगी को दिल का दौरा या दिल से संबंधित अन्य रोग हो सकते हैं। याद रखें कि दिल से जुड़ी बीमारियां दुनिया में सबसे ज्यादा मौत का कारण बनती हैं।

End of Feed