हेल्थ

Garlic Health Benefits: सुबह खाली पेट शहद और लहसुन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 6, 2023, 02:00 PM IST

Health Benefits in Hindi: लहसुन और शहद दोनों ही कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यही वजह है कि इन्हें खाने से शरीर को अत्यधिक लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं इनका एक साथ सेवन करने से दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन क्यों करना चाहिए?

Image

Honey Garlic Benefits: रोजाना खाली पेट खाएं शहद और लहसुन

Photo : iStock

Garlic Health Benefits: लहसुन और शहद हर घर में होता है। लेकिन एक बात क्या आप जानते हैं कि लहसुन और शहद दोनों का एक साथ सेवन करना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन और शहद आपकी सेहत को बेहतर बनाने का काम करते हैं। क्‍योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी होते हैं जो आपकी इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट करते हैं। लहसुन और शहद हमें दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं। आज हम आपको रोजाना खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदे बताते हैं।

जब हम लहसुन और शहद को एक साथ खाते हैं तो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है क्योंकि इनमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फंगल इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसलिए आप इसका सेवन रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं। लहसुन और शहद का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं। शहद और लहसुन के सबसे बड़े फायदों में से एक यह है कि इसका एक साथ सेवन करने से आपको वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इन दोनों के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। साथ ही खाली पेट शहद और लहसुन खाने से भी मोटापा कम होता है।

शहद और लहसुन- Honey and Garlic Benefits

लहसुन और शहद में ऐसे तत्व होते हैं जो आपके शरीर को गर्म करने का काम भी करते हैं। इसलिए इन दोनों के सेवन से हमारे शरीर में गर्मी आती है और सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिलती है। वहीं अगर आपको गले में खराश या गले की समस्या है तो आपको इसका सेवन रोजाना करना चाहिए। साथ ही शहद और लहसुन का सेवन दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद और लहसुन में कई ऐसे तत्व होते हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

प्रणव मिश्र
प्रणव मिश्रauthor

मीडिया में पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस दौरान इन्होंने मुख्य रूप से टीवी प्रोग्राम के लिए रिसर्च, रिपोर्टिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए काम किया है। इससे पहले जनसत्ता, लोकसभा टीवी/संसद टीवी, पेबेल मीडिया नेटवर्क, टाइम 8, डीडी न्यूज़ के लिए काम कर चुके हैं। इस समय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पेशल करेस्पोंडेंट के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें
End of Article