हेल्थ

White या Brown- कौन सी ब्रेड है हेल्दी, क्या रोज खा सकते हैं ब्रेड, Bread पसंद करने वाले जान लें जरूरी बातें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 6, 2023, 11:45 AM IST

White or Brown, Which Bread is Healthy: भूख लगने पर ब्रेड खाने से पेट तो भर जाता है लेकिन शरीर को इससे कोई पोषण नहीं मिलता। इसमें फाइबर या प्रोटीन की मात्रा शून्य होती है।

Image

White or Brown, Which Bread is Healthy

White or Brown, Which Bread is Healthy: ब्रेड एक ऐसी चीज है जिसे खाकर अधिकतर घरों में लोग अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ब्रेड खाने में तो स्वादिष्ट होती है लेकिन यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। ब्रेड में मौजूद पोटेशियम ब्रोमेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसका लगातार सेवन आपको स्वास्थ्य संबंधी बड़ी बीमारियों की चपेट में ला सकता है। भूख लगने पर ब्रेड खाने से पेट तो भर जाता है लेकिन शरीर को इससे कोई पोषण नहीं मिलता। इसमें फाइबर या प्रोटीन की मात्रा शून्य होती है। इसलिए आपको ब्रेड खाने से बचना चाहिए।

कौन सी ब्रेड है ज्यादा नुकसानदायक

व्हाइट ब्रेड बनाने के लिए गेहूं के आंटे को विभिन्न रसायनों का इस्तेमाल करके ब्लीच किया जाता है, जिससे आटा सफेद दिखाई देता है। मैदे में पैरोक्साइड, क्लोरीन डाइऑक्साइड और पोटेशियम ब्रोमेट जैसे रसायन मिलाए जाते हैं। अधिक मात्रा में व्हाइट ब्रेड का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदाय हो सकता है। वहीं ब्राउन ब्रेड में सफेद ब्रेड की तुलना में ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। ब्राउन ब्रेड में विटामिन बी-6, ई, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। इसलिए ब्राउन ब्रेड का इस्तेमाल करना चाहिए।

रोजाना ब्रेड खाने से होने वाले नुकसान

  • ब्रेड का अधिक सेवन शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, यह ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि करता है।
  • व्हाइट ब्रेड वजन में तेजी से वृद्धि करता है। इसमें पोषक तत्वों और फाइबर की कमी होती है।
  • रिफाइंड कार्ब्स से बना यह ब्रेड आपके रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है।
  • सफेद ब्रेड का सेवन करने से 50 से ऊपर की महिलाओं में अवसाद उत्पन्न हो सकता है।
  • ब्रेड मैदे से बनी होती है जिसके कारण शरीर को इसे पचाने में काफी समय लगता है।
  • ब्रेड में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स लिवर को डैमेज कर सकता है।
  • ब्रेड में हाई लेवल का सोडियम होता है जो कि ब्लड प्रेशर और हार्ट की बीमारियों को दावत देता है।

कैलोरी का फर्क

सफेद ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ब्राउन ब्रेड में सफेद ब्रेड की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं। ब्राउन ब्रेड की तुलना में व्हाइट ब्रेड में अधिक कैलोरी होती है। सफेद ब्रेड के एक स्लाइस में 77 कैलोरी होती है, जबकि ब्राउन ब्रेड के एक स्लाइस में 75 कैलोरी होती है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article