क्या सर्दियों में वाकई बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल? जानिए खानपान की वो 5 आदतें जो दिल पर डालती हैं असर

सर्दियों में भारी भोजन का सेवन बढ़ जाता है, जिसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है और यह समय के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

सर्दियों का मौसम आते ही भूख बढ़ जाती है और गाजर का हलवा, पराठे या तली-भुनी चीजें खाने की इच्छा होने लगती है। तापमान कम होने पर गर्मागर्म और आरामदायक खानपान से खुद को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि यह उनकी इच्छाशक्ति की कमी है, लेकिन असल में सर्दियों के मौसम और हमारी बदलती आदतों का हमारे खानपान पर गहरा असर पड़ता है।

Winter and Cholestrol

सर्दियों के मौसम में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रखने के लिए इन 5 आदतों पर देना होगा ध्यान (Photo: iStock)

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, छोटे दिन, दिनचर्या में बदलाव और घरों के अंदर ज्यादा समय बिताने से खानपान की आदतें प्रभावित होती हैं। सर्दियों में भारी भोजन का सेवन बढ़ जाता है, जिसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है और यह समय के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।

End of Feed