क्या गन्ने का जूस पीने से बढ़ता है शुगर लेवल? जानें डायबिटीज रोगियों के लिए कौन सी ड्रिंक्स हैं बेस्ट

डायबिटीज के रोगियों को अपने खानपान को लेकर काफी सावधान रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसका सीधा असर आपके शुगर लेवल पर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि क्या गन्ने का जूस पीने से आपका शुगर लेवल बढ़ता है? इसके साथ ही जानें डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद ड्रिंक्स...

डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण से बाहर हो जाता है। इस बीमारी में खानपान की सावधानी बहुत जरूरी होती है, खासकर मीठे खाद्य पदार्थों को लेकर ज्यादा सावधान रहना पड़ता है। यही कारण है कि कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या गन्ने का जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित है? आइए जानते हैं इसका जवाब और इसके साथ-साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के ऑप्शन भी।

drinks for diabetes patients

क्या डायबिटीज में गन्ने का जूस पी सकते हैं?

गर्मियों में गन्ने का जूस पीना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जो लोग इंसुलिन के शॉट लेते हैं। उनको गन्ने का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। हालांकि सामान्य ब्लड शुगर वाले लोग सप्ताह में 200 Ml तक गन्ने का रस पी सकते हैं।

End of Feed