हेल्थ

क्या आपको भी कान में बार बार होती है खुजली, तो जान लें इसके पीछे के कारण

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 30, 2025, 09:11 AM IST

अक्सर आपने लोगों को कान खुजलाते देखा होगा। कान में खुजली होना आम बात है, लेकिन अगर ये बार बार हो तो आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कान में खुजली होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

Image

Itching in Ears

कान हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके बिना हम कुछ भी सुनने की कल्पना भी नहीं कर सकते है। ऐसे में कानों की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। बदलते मौसम में कानों में इंफेक्शन का खतरा रहता है। कान में खुजली होना भी इंफेक्शन के संकेत हो सकते हैं। कान में खुजली होना वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन जब ये बार बार होते हैं तो आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि कान में बार बार खुजली किन कारणों से होती है।

ड्राईनेस

कान के अंदर की त्वचा भी शरीर की बाकी त्वचा की तरह रूखी हो सकती है, खासकर अगर आप कान साफ करने के लिए बहुत ज़्यादा रुई या अन्य चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। इससे खुजली हो सकती है। ऐसे में कान को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा रुई का इस्तेमाल न करें।

कान का मैल

कान का मैल हमारे कान को गंदगी और बैक्टीरिया से बचाता है। हालांकि, अगर यह ज़्यादा बन जाए या कान के अंदर बहुत ज़्यादा जमा हो जाए, तो इससे जलन और खुजली हो सकती है। वहीं बहुत ज्यादा मैल जम जाने के कारण कान ब्लॉक भी हो सकता है।

इंफेक्शन

बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन कान में खुजली, दर्द और बेचैनी का कारण बन सकते हैं। स्विमिंग, ठंडे पानी का इस्तेमाल या कान में किसी बाहरी चीज के चले जाने के कार संक्रमण का खतरा रहता है।

एलर्जी

वहीं एलर्जी की वजह से भी कानों में खुजली होती है। यह एलर्जी शैम्पू, साबुन, परफ्यूम, या यहां तक कि गहनों से भी हो सकती है।

पानी का अंदर जाना

नहाते,स्विमिंग या बारिश में भीगने पर कान में पानी चला जाना खुजली का कारण बन सकता है। अगर पानी कान में फंस जाए, तो इससे बैक्टीरिया या फंगस पनप सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article