पटाखे से जल जाए तो तुरंत न लगाएं टूथपेस्ट या घी, ये गलतियां चोट को बना सकती हैं गंभीर

हमेशा याद रखें कि पटाखे से जलने पर सबसे पहले पानी, न कि टूथपेस्ट, घी, तेल या बर्फ। सही फर्स्ट एड शुरुआती नुकसान को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

दिवाली पर पटाखे फोड़ने दौरान छोटी सी लापरवाही भी चोट की वजह बन सकती है। हाथ, चेहरा और आंखें पटाखों से होने वाली चोट के लिहाज से खास तौर पर संवेदनशील होते हैं। जलने की स्थिति में सबसे जरूरी है कि घबराने के बजाय सही फर्स्ट एड दिया जाए। लेकिन अक्सर लोग जल्दबाजी में ऐसे घरेलू उपाय करने लगते हैं, जो जले हुए हिस्से को और नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Diwali Safety Tips

पटाखे से जल जाए तो तुरंत न लगाएं टूथपेस्ट या घी, ये गलतियां चोट को बना सकती हैं गंभीर

जलने पर सबसे पहले क्या करें?

डॉक्टर्स के मुताबिक, जलने के तुरंत बाद प्रभावित हिस्से को साफ, ठंडे बहते पानी के नीचे करीब 20 मिनट तक रखें। पानी बहुत ठंडा या बर्फ जैसा नहीं होना चाहिए। इससे त्वचा में बनी गर्मी कम करने और दर्द घटाने में मदद मिलती है।

End of Feed