प्रेग्नेंसी में क्यों नुकसानदेह है शरीर का वजन बढ़ाना? जानें इसके नुकसान और वजन कंट्रोल रखने के उपाय

Disadvantages Of Weight Gain In Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने से महिलाओं को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखना बहुत आवश्यक है। यहां जानें प्रेग्नेंसी में वजन कंट्रोल रखने के लिए कुछ सरल टिप्स।

Disadvantages Of Weight Gain In Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी का समय महिलाओं के जितना खास होता है, उतना ही जोखिम भरा भी होता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को मतली, कब्ज, कमर दर्द, मूड स्विंग्स, बार-बार पेशाब आना और भी कई तरह की समस्याएं परेशान करती हैं। इसके अलावा, गर्भावस्था के दौरान ज्यादातर महिलाओं का वजन भी काफी बढ़ जाता है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं को अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग बहुत अधिक होती है, जिसके चलते उनका वजन बढ़ने लगता है। लेकिन आपको आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन को कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि शरीर का बढ़ा हुआ वजन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। बहुत सी महिलाएं अक्सर यह सवाल पूछती हैं कि वजन प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और ऐसे में वजन कंट्रोल कैसे रख सकते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Disadvantages Of Weight Gain In Pregnancy

Disadvantages Of Weight Gain In Pregnancy

प्रेग्नेंसी में ज्यादा वजन बढ़ने क्यों नुकसानदेह होता है- Disadvantages Of Weight Gain During Pregnancy In Hindi

आपको बता दें कि अगर महिलाएं प्रेग्नेंस के दौरान अपना वजन कंट्रोल नहीं रखती हैं तो इसके कारण कई गंभीर रोगों के विकास का जोखिम बढ़ जाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यह उनमें हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने में भी योगदान देता है। बढ़े हुए वजन की वजह से गर्भकालीन डायबिटीज (Gestational Diabetes) और डिलीवरी के दौरान भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह डिलीवरी के बाद भी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

End of Feed