नवरात्रि का व्रत खोलने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना सेहत पर आ सकती है मुसीबत

नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत अष्टमी और कल नवमी के साथ पूरा हो जाएगा। चैत्र नवरात्रि का ये पावन पर्व माता की आराधना के लिए खास होता है। वही यदि आप इन दिनों में व्रत करते हैं, तो आपको व्रत खोलते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। जिससे आपकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखने का सभी का तरीका अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोग एक समय भोजन के साथ उपवास करते हैं, तो कुछ लोग केवल फलाहार के द्वारा अपना उपवास पूरा करते हैं। यदि आपने इस नवरात्रि में 9 दिन का उपवास किया है और आप अपने व्रत को खोलने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको हमारी बताई कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं नवरात्रि व्रत खोलने के लिए जरूरी हेल्थ टिप्स...

diet tips for navratri fasting

हल्का खाना खाएं

9 दिन के व्रत के दौरान हम बहुत कम खाना खाते हैं, जिसके बाद अक्सर ही लोग एक साथ ज्यादा खा लेते हैं। जिसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर देखने को मिलता है। व्रत खोलते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि हैवी या तला-भुना खाना न खाएं। क्योंकि व्रत के दौरान आपका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। यही कारण है कि आपको पहले हल्का भोजन जैसे फलों का जूस, खिचड़ी और सूप जैसी चीजें लेनी चाहिए।

End of Feed